रविवार को वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने पर लाभ मिल सकता है, अनावश्यक चिंताओं से बचें
जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 22 मार्च का मूलांक 4, भाग्यांक 2, दिन अंक 1, 4, मासांक 3 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2 की अंक 1, 3, 4 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 9 की अंक 2 के साथ विरोधी युति बन रही है और अंक 3 के साथ मित्र युति है और अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 22 मार्च का दिन...
अंक 1- पिछले प्रयासों को भुनाने का अवसर आ गया है, कोई कमी न छोड़ें। पद और उम्र में अपने से वरिष्ठ व्यक्ति के साथ काम करना लाभकारी रह सकता है। सिरदर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- परिवार से बाहर के व्यक्ति को रसदार मिठाई भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 2- अधिकारी पद पर तैनात महिलाओं को कार्यालय में तुलनात्मक रूप से अधिक सुगमता अनुभव हो सकती है। समाज कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) के लिए समय उपलब्धिकारक रह सकता है। अनावश्यक चिंता से बचें।
क्या करें- भैरव बाबा को मोटी बूंदी के 4 लड्डू चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 3- भविष्य के लिए महत्वपूर्ण नई योजना पर कार्य शुरू कर सकते हैं। निकट के लोगों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। स्थानीय यात्रा कर सकते हैं।
क्या करें- चंदन मिले जल से सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 4- अनाज मंडी के अधिकारियों के लिए स्थिति अनुकूल रह सकती है। किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम मिल सकता है। प्रिंटिंग प्रेस वालों को लाभ हो सकता है।
क्या करें- शिवलिंग पर आंकड़े के फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 5- नया परिचय बन सकता है, जो कि आगे जाकर लाभकारी रह सकता है। रेडीमेड गारमेंट्स वालों को उल्लेखनीय लाभ हो सकता है। तुलनात्मक रूप से दूर की यात्रा हो सकती है।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 6- पिछले कुछ समय की तुलना में मानसिक रूप से अधिक मजबूती अनुभव हो सकती है। सौंदर्य प्रसाधन के व्यापारियों को लाभ हो सकता है। प्रातकालीन योग-व्यायाम पर विशेष ध्यान दें।
क्या करें- चींटियों को दाना डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 7- विद्यार्थी वर्ग के लिए परीक्षा संबंधी मामलों में लाभ की स्थिति रह सकती है। गृहिणियां विशेष खरीददारी कर सकती हैं। आडंबर से बचें।
क्या करें- शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 8- पिता से संबंध संभालें। अपनी मौलिकता व स्वाभाविकता न खोएं। करियर संबंधी महत्त्वपूर्ण चिंता रह सकती है।
क्या करें- गुड़ के पानी से गणेश भगवान का अभिषेक करते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 9- लंबे समय से कोई पैतृक विवाद चल रहा है तो उसका समाधान आपके पक्ष में हो सकता है। पुलिस अधिकारियों के लिए समय पक्षकारी सिद्ध हो सकता है। दिमागी उठापटक पर काबू रखें।
क्या करें- रसदार मिठाई खाएं और दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J3pmdt
No comments