Breaking News

रविवार को बन सकती है लाभ की स्थिति, पुरानी बाधाएं दूर हो सकती हैं

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 8 मार्च का मूलांक 8, भाग्यांक 6, दिन अंक 1, 4, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 1, 4 की अंक 8 के साथ परस्पर विरोधी युति बनी है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति है। अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। अंक 3 की अंक 6 के साथ मित्र युति है और अंक 8 के साथ परस्पर मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 8 मार्च का दिन...

अंक 1- पुरातत्व से जुड़े लोगों को विशेष लाभ संभव है। करियर संबंधी बड़ी रुकावट दूर हो सकती है या इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है। माइग्रेन के मामले में राहत मिल सकती है।

क्या करें- हनुमानजी को चमेली के तेल का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 2- महिला मुखिया वाले संस्थानों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। नए मित्रों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। अधिक मीठा खाने से बचें।

क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 3- मीडियाकर्मियों के लिए लाभकारी स्थिति रह सकती है। लंबे समय से अटका कोई महत्त्वपूर्ण काम बन सकता है। उत्साह बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।

क्या करें- बछड़ों को गुड़-रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- तरक्की का लाभ मिल सकता है। पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। ब्लड प्रेशर के मामले में राहत मिल सकती है।

क्या करें- अपने इष्ट देव को विशेष भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 5- सर्जन्स के लिए समय कृपालु सिद्ध हो सकता है। पिछली यात्राओं का परिणाम अब मिल सकता है। मन अनियंत्रित रह सकता है।

क्या करें- शिव-परिवार को दूब चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 6- मानसिक विचलन झेलना पड़ सकता है। शारीरिक शिथिलता रह सकती है। ब्लड शुगर के मरीज सावधानी रखें।

क्या करें- भैरव बाबा के इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- परिवार की ओर अधिक ध्यान दे सकते हैं। मानसिक सुकून की स्थिति रह सकती है। विचारों में ठहराव की स्थिति रह सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान को देसी घी का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- लाभ का मामला अटक सकता है। धन के अलावा अन्य विषयों से संबंधित उलझे मामले अब लाभ दे सकते हैं। दिमागी उठापटक परेशान कर सकती है।

क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 9- अदालती मामले में धीरज बनाए रखें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आवेश पर नियंत्रण रखें।

क्या करें- शनि देव को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sunday ank rashifal, 8 march rashifal, numerology, ank jyotish, ravivar rashifal in hindi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aGhtGF

No comments