Breaking News

रविवार को जरूरी कामों में बाधाओँ का सामना करना पड़ सकता है, निराशा से बचें

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार, 29 मार्च का मूलांक 2, भाग्यांक 9, दिन अंक 1, 4, मासांक 3 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 2 की अंक 1, 3, 4 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 3 की अंक 2 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति है और अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 29 मार्च का दिन...

अंक 1- इस अंक वाले अधिकारियों के लिए ऑफिस में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। समाज कल्याण क्षेत्र में कार्यरत प्राइवेट संगठनों, एनजीओ के लिए कार्य संबंधी बाधा आ सकती है। निराशा घेर सकती है।

क्या करें- अपने कुलदेवता को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- साझेदारी में चल रहे व्यवसाय को संभालने पर ध्यान दें। महिला वकीलों के लिए समय विपक्ष में रह सकता है। पारिवारिक विवाद हो सकता है।

क्या करें- शनि भगवान को काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 3- यात्रा प्रवास टालना ही श्रेयस्कर रहेगा। दूरस्थ परिचितों से अच्छी सूचना मिलने का योग है। सुस्ती घेरे रह सकती है।

क्या करें- छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 4- नई जगह नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कर कर सकते हैं। यदि नौकरी के लिए नई जगह खोज रहे हैं तो अच्छा रहेगा कि इसमें किसी परिचित का सहयोग लें। अंतरंग संबंध झटका दे सकता है।

क्या करें- हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 5- व्यापार में जोखिम लेने से बचें। बाजार में नया पैसा न लगाएं, बल्कि पुराने निवेश को भी ढंग से संभालें। अपने आसपास की गतिविधियों का अपने संदर्भ में ध्यान से विश्लेषण करें।

क्या करें- जल में दूर्वा डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 6- कार्यालय अधीक्षकों के लिए अपने अधीनस्थों से काम लेने में जोर आ सकता है। महिला पुलिस अधिकारियों को विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी मामले में खर्च कर सकते हैं।

क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 7- वायदा कारोबारियों के लिए समय लाभ कमाने का है। किसी खास निकट संबंध को लेकर महत्त्वपूर्ण निर्णय करने की नौबत आ सकती है। अपने ही लोग विश्वासघात का शिकार बना सकते हैं।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक-5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- बिना साक्षात्कार के सीधी भर्ती वाली नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आरक्षण का लाभ मिल सकता है। घबराहट के शिकार हो सकते हैं।

क्या करें- गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 9- गठबंधन सरकारों में संतुलन बिगड़ सकता है। महिला के नाम से किए जा रहे काम में नुकसान हो सकता है। पाचन संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sunday, 29 march ank rashifal, ravivar ank rashifal, numerology, ank jyotish, daily rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WOkctR

No comments