Breaking News

पटना-गांधीधाम, पुणे-पटना और गांधीधाम-भागलपुर सहित होली पर चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

यूटिलिटी डेस्क. होली पर यात्रियों को होनो वाली असुविधा से बचाने के लिए पश्चिम रेलवे ने 04 मार्च से 08 चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें कुल 16 फेरे लगाएंगी। ये ट्रेनें बांद्रा से देश के कई हिस्सों के लिए चलाई गई हैं। इससे पहले भी इंडियन रेलवे ने होली पर कई बार यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इससे पहले पुणे से पटना और गांधीधाम से भागलपुर समेत कई शहरों के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा भी हो चुकी है।


पुणे-पटना स्पेशल ट्रेन
पुणे-पटना ट्रेन नंबर 03253 गुरुवार 5 मार्च को सुबह 10 बजे पटना से रवाना होगी जो अगले दिन यानी शुक्रवार शाम को 6 बजकर 20 मिनट पर पुणे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 03254 शुक्रवार 6 मार्च को रात 8 बजकर 45 मिनट पर पुणे से रवाना होगी जो तीसरे दिन यानी रविवार सुबह को 7 बजे पटना पहुंचेगी। इसी शेड्यूल से ये ट्रेनें 12 मार्च और 13 मार्च को भी चलेंगी। यह ट्रेनें अहमदनगर, बेलापुर, खांडवा, सतना, मणिकपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेंग। होली स्पेशल ट्रेन नंबर 03254 के लिए 20 फरवरी से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।


गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन
पश्चिम रेलवे ने गांधीधाम-भागलपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गांधीनगर-भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन 6 मार्च से शुरू होगी। जो अहमदाबाद, नांदेड, भवानी, कोटा समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा उत्तर रेलवे ने भी आनन्द बिहार-लखनऊ और बठिण्डा-वाराणसी सहित कई अन्य स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


दुर्ग से पटना के लिए ट्रेन
दुर्ग से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।ये ट्रेन गाड़ी संख्या 08295/08296 के तहत चलाई जाएगी। ये गाड़ी संख्या 08295 दुर्ग - पटना होली स्पेशल ट्रेन 8 मार्च को दुर्ग से शाम 4 बजकर15 मिनट परचलेगी और 9 मार्च को रात 11 बजे 45 मिनट परपटना पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ये ट्रेन गाड़ी संख्या 08296 पटना से दुर्ग के लिए 11 मार्च को पटना से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट परचलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजकर 30 मिनट परट्रेन दुर्ग पहुंचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
railway ; irctc ; holi; specila train for holi ; Many special trains will run on Holi including Patna-Gandhidham, Pune-Patna and Gandhidham-Bhagalpur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VJHOPQ

No comments