Breaking News

आलिया ने शेयर किया राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का मोशन पोस्टर, कोरोना के चलते रिलीज डेट भी बदली

बॉलीवुड डेस्क. 'बाहुबली' फेम निर्देशन एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म 'आरआरआर' का मोशन पोस्टर बुधवार को सामने आ गया। जिसे राजामौली के अलावा इसके सितारों आलिया भट्ट, रामचरण तेजा और जूनियर एनटीआर और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जब आग और पानी जैसी दो विरोधी शक्तियां एकसाथ आती हैं तो आपके पास होती है बेहद तीव्र ऊर्जा'।

फिल्म के डायरेक्टर राजामौली ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'पानी आग को बुझाता है, आग पानी को वाष्प बनाकर सूखा देती है। और दोनों शक्तियां अपार ऊर्जा के साथ #RRR का शीर्षक लोगो प्रस्तुत करने के लिए साथ आ रही हैं...' 1.15 मिनट के इस मोशन पोस्टर में फिल्म के दो हीरो एक-दूसरे की ओर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक को पानी का प्रतीक दिखाया गया है तो दूसरे को आग का। इसी वजह से उनके पीछे से बहुत तेजी के साथ पानी और आग निकलते भी दिख रहे हैं। हालांकि दोनों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।

पोस्टर में बताया 'आरआरआर' का फुलफॉर्म

पोस्टर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, उसमें फिल्म के नाम में शामिल तीनों आर का फुलफॉर्म भी बताया जाता है। जिसके मुताबिक पहले आर का मतलब 'राइज' (उदय होना), दूसरे का 'रिवोल्ट' (बगावत) और तीसरे का 'रोर' (दहाड़ना) है। अंत में पोस्टर पर 'भारत 1920' लिखा हुआ भी दिखता है। जिससे लग रहा है कि या तो ये फिल्म उस दौर की कहानी पर आधारित होगी या उसमें उस दौर की किसी घटना का इसमें अहम रोल होगा।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alia Bhatt, Ajay Devgan and other stars of fils shared poster : Title logo and motion poster of RRR Movie unveiled


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ajLLit

No comments