आलिया ने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, एकसाथ काटे दो केक
बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस आलिया भट्ट रविवार (15 मार्च) को 27 साल की हो गईं। उनके बर्थडे बैश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनीदोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो शनिवार रात का है, जब 12 बजने के बाद उनके दोस्तों ने उन्हें बर्थडे विश किया। वे आलिया के लिए दो अलग-अलग केक लेकर आईथीं, जिनमें से एक पर 'हैपी बर्थडे आलू' (आलिया काघर का नाम) लिखा हुआ था।
केक कटने के बाद उनके दोस्तों ने 'हैपी बर्थडे डियर आलू' गाकर उन्हें बर्थडे विश किया। वहीं जब आलिया ने अपने हाथों को क्रॉस करते हुए उन केक को काटा, तो उनकी एक दोस्त ने कहा कि जैकी चैन बनने की कोशिश मत करो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cZ6IB9
No comments