स्मृति ईरानी के बाद परिणीति ने शुरू की 'क्वारंटाक्षरी', आयुष्मान, श्रद्धा और आलिया को टैग कर लिखा- T से गाओ
बॉलीवुड डेस्क. जनता कर्फ्यू के बाद भी देश के कई शहर लॉकडाउन चल रहे हैं। बी टाउन सेलेब्स भी सेल्फ क्वारैंटाइन हैं और इस समय का उपयोग कई तरह से कर रहे हैं। स्मृति ईरानी के बाद परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम पर अंताक्षरी शुरू की और इसे 'क्वारंटाक्षरी' नाम दिया है।
अपने दोस्तों को किया टैग : परिणीति वीडियो में 'तू ही रे...' गाना गा रही हैं। इसके बाद उनका गाना त शब्द पर खत्म हुआ तो उन्होंने आयुष्मान खुराना, श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट को गाना गाने के लिए टैग कर दिया। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बंद हुई शूटिंग और प्रोडक्शन के पहले परिणीति द गर्ल ऑन द ट्रेन, साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं।
अपारशक्ति ने दिया था चैलेंज : दरअसल परिणीति काे यह चैलेंज आयुष्मान के भाई अपारशक्ति ने दिया था। यह क्वारंटाक्षरी जनता कर्फ्यू के दिन से शुूरू हुई है। इसमें सेलेब्स के अलावा उनके फैन्स भी शामिल हो रहे हैं। अभी तक प्रनूतन,नूपुर सेनन, परंपरा ठाकुर, बादशाह, वरुण शर्मा भी गाना शेयर कर चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3acYwLN
No comments