बर्थ डेट के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा 12 अप्रैल तक का समय
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
इस सप्ताह वाद-विवाद से बचें, वरना बात ज्यादा बढ़ सकती है। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। बीमारियों की वजह से परेशानी हो सकती है। यात्रा से बचें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
आज ज्यादा काम करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत की अपेक्षा लाभ कम मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। दूसरों के कामों में न उलझें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
जिन लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, उन्हें काम मिल सकता है। व्यवसायियों के लिए समय पक्ष का रहेगा। लाभ मिल सकता है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
इन लोगों को शत्रुओं की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहमानों की वजह से मन प्रसन्न हो सकता है। परिवार की मदद से कोई सफलता मिल सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
इन सप्ताह मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लेंगे तो अच्छा रहेगा। मन शांत रखें और क्रोध से बचें। नौकरी में अधिक काम करना पड़ेगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से सफलता मिल सकती है। कड़ी मेहनत का फल मिलने के योग हैं। दूसरों के भरोसे कोई काम शुरू न करें। व्यापार में समय पक्ष का रहेगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
यात्रा टालने का प्रयास करें। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
जमीन से संबंधित लाभ मिल सकता है। जल्दबाजी में किए गए काम से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में सुखद वातावरण रहेगा। कोई नया मित्र मिल सकता है, जो भविष्य में आपके लिए सहयोगी साबित हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JFSJmd
No comments