जन्म तारीख के आधार पर 20 से 26 अप्रैल तक आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह
अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर आने वाले समय के संबंध में जानकारी मिल सकती है। इसे न्यूमेरोलॉजी भी कहते हैं। अपनी बर्थ डेट के अनुसार उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 20 से 26 अप्रैल तक का समय कैसा रह सकता है...
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
इस सप्ताह प्रेम-प्रसंग के मामले में सफलता मिल सकती है। यात्रा से बचना होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
मौसमी बीमारियों की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। पुराना अटका धन मिल सकता है। व्यापार से संबंधित यात्रा की योजना बन सकती है। धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धन संबंधी कामों में विशेष सावधानी रखनी होगी, वरना हानि हो सकती है। जरूरी कामों के लिए घर से बाहर निकलना पड़ सकता है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
शिक्षा क्षेत्र से संबंधित लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह मनपसंद भोजन मिल सकता है। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।
जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। भागदौड़ करनी होगी। धैर्य बनाए रखें और क्रोध से बचें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
पुराने समय से की जा रही कोशिशें इस सप्ताह फलदायक हो सकती है। निवेश करते समय संभलकर रहना होगा। मनोरंजन पर व्यय करना पड़ सकता है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कोई बड़ा नुकसान होने के योग बन रहे हैं। व्यय की अधिकता रहेगी, सोच-समझकर खर्च करें। पुरानी बचत खत्म हो सकती है।
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
व्यवसाय से जुड़ी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बोलते समय धैर्य बनाए रखें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
अनावश्यक धन व्यय हो सकता है। पैसों की कमी की वजह से मानसिक तनाव बढ़ने के योग हैं। आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VCYSW1
No comments