घर की सुख-समृद्धि के लिए 26 अप्रैल को राशि अनुसार करें पूजा-पाठ और करें मंत्रों का जाप
रविवार, 26 अप्रैल को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर दान करने का महत्व काफी अधिक है। अभी देशभर में कोरोनावायरस की वजह लॉकडाउन चल रहा है, ऐसी स्थिति में घर में रहकर ही पूजा-पाठ करनी चाहिए और जरूरतमंद लोगों को दान करें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार यहां जानिए राशि अनुसार कैसे पूजा-पाठ कर सकते हैं...
लॉकडाउन में बाहर नहीं जा सकते हैं और आप दान करना चाहते हैं तो उसका संकल्प कर लें। ये दान बाद में भी किया जा सकता है। इस दिन जल से भरे कलश, जूता, छाता, गौ, भूमि, सोने का दान करना चाहिए। पितरों का तर्पण यह मानकर किया जाता है कि इसका उनको अक्षय फल प्राप्त होगा।
जानिए राशि अनुसार क्या दान कर सकते हैं
मेष- घर में शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल से स्नान कराएं। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
वृषभ- विष्णुजी के स्वरूपों का पूजन करें। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
मिथुन- श्रीकृष्ण के नामों का जाप करें।
कर्क- श्रीराम नाम मंत्र का जाप करें।
सिंह- श्रीरामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या- श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
तुला- श्री गोपाल सहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक- श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
धनु- श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर- श्रीदुर्गा चालीसा अथवा सप्तशती का पाठ करें।
कुंभ- श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मीन- श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cHJe2f
No comments