Breaking News

मां बबिता के 72 वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, लिखा-'हैप्पी बर्थ-डे क्वीन'

करीना कपूर खान ने अपनी मां बबिता के जन्मदिन पर उनकी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस फोटो में बबिता अपने पति रणधीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों का रेट्रो लुक नजर आ रहा है। रणधीर जहां स्ट्राइप शर्ट पहने दिख रहे हैं। वहीं बबिता रफ्ल्ड शर्ट और बड़े सनग्लासेस में नजर आ रही हैं, करीना ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थ-डे क्वीन।


फोटो को मिले ढेरों लाइक्स: करीना ने जैसे ही फोटो शेयर की, इसे 2 घंटे के अंदर ही 2.5 लाख से ज्यादा मिल गए। फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने बबिता को बर्थ-डे विश करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थ-डे बबिता जी। वहीं करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने इस फोटो पर दिल का इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं शेयर कीं।


बबिता का 72वां जन्मदिन: 20 अप्रैल को बबिता अपना 72 वां जन्मदिन मना रही हैं।उनका जन्म 1948 में हुआ था। बबिता के पिता हरि शिवदासानी सिंधी थे, तो मां एक फ्रेंच महिला थीं। अपने सिने करियर में सिर्फ 19 फिल्में करने वाली बबिता ने 1966 में आई फिल्म 'दस लाख' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि, उनको सिनेमा में मेजर ब्रेक निर्माता जीपी सिप्पी ने दिया। फिल्म का नाम ‘राज’ था। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना थे। ये फिल्म नहीं चली।


नाकामी के बाद बबिता को मिली कामयाबी: इसके बाद जितेंद्र के साथ आई उनकी फिल्म ‘फर्ज’ सुपर हिट साबित हुई। इसके बाद बबिता की कई यादगार फिल्में दर्शकों के सामने आई जिनमें ‘किस्मत’, ‘तुमसे अच्छा कौन है’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘अनजाना’, ‘कब क्यूं और कहां’ और ‘पहचान’ शामिल हैं।1971 में बबिता एक और अहम फिल्म ‘कल आज और कल’ रिलीज हुई। इस फिल्म के नायक रणधीर कपूर थे। बतौर नायक ये रणधीर की पहली फिल्म थी और इसका निर्देशन भी खुद उन्होंने ही किया था।


शादी के बाद आई रिश्तेमें दरार:बबीता रणधीर कपूर से प्यार करती थीं। दोनों के बीच ये लव स्टोरी फिल्म ‘कल आज और कल’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। बबिता रणधीर को पाने के लिए अपने करियर को भी दांव पर लगाने के लिए तैयार थीं। हुआ भी यही जब 6 नवंबर 1971 को बबिता ने रणधीर कपूर से शादी की तब ही तय हो गया कि अब बबिता फिल्मों में अभिनय नहीं करेंगी। इसकी वजह ये थी कि कपूर खानदान की कोई बहू और बेटी फिल्मों में काम नहीं कर सकती थी। लिहाजा, बबिता ने फिल्मों को अलविदा कहदिया। शादी के बाद बबिता ने 25 जून 1974 को करिश्मा और 21 सितंबर 1980 को करीना कपूर को जन्म दिया। इसी दौरान बबिता और रणधीर के बीच अनबन और तनाव भी पैदा हो गया। नतीजा ये हुआ कि बबिता अपनी दोनों बेटियों को लेकर अलग रहने चली गई। हालांकि, दोनों ने न ही दूसरी शादी की और न ही तलाक लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kareena Kapoor Khan Wishes Mommy Babita On Her Birthday wrote- 'Happy Birthday Queen'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cBxE8P

No comments