Breaking News

शुक्रवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहकर काम करें

शुक्रवार, 17 अप्रैल का मूलांक 8, भाग्यांक 7, दिन अंक 6, मासांक 4 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 7 की अंक 4 के साथ प्रबल मित्र युति बनी हुई है। अंक 6 की अंक 7 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 9 के साथ परस्पर विरोधी युति बन रही है। अंक 8 की अंक 4 के साथ परपर प्रबल विरोधी युति बन रही है। अंक 7, 9 के साथ मित्र युति और अंक 9 की अंक 7 के साथ विरोधी युति बन रही है।

अंक 1- मंत्रालय से संबंधित लोगों को परेशानी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण को तनाव से बचाएं। मानसिक शांति भंग हो सकती है। सावधान रहें।

क्या करें- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- साझेदारी के काम में झटका अलग सकता है। काश्तकारों को समस्या रह सकती है। चिंताएं घेरे रह सकती हैं।

क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 3- कार्यक्षेत्र से संबंधित विशेष गतिविधि संभव है। उठापटक का निर्णय कर सकते हैं। सिरदर्द दुखी कर सकता है।

क्या करें- भैरव मंत्र का जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 4- सरकारी कर्मचारियों को अधिकारी की वजह से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आउटसोर्सिंग वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बुखार-जुकाम का विशेष ध्यान रखें।

क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 5- वन सेवा से जुड़े लोगों को परिवर्तन का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मेडिकल दुकानदारों के लिए समय व्यस्तता वाला रह सकता है। हड्डी का दर्द रह सकता है।

क्या करें- हनुमान बाहुक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- महिला सुपरवाइजरों के लिए संभलकर रहने का समय है। किसी को बकाया धन चुका सकते हैं। अंदरूनी स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें।

क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 7- कपड़ा कारोबारियों के लिए नुकसान उठाने का समय है। विदेश प्रवास की योजना बन सकती है। अनावश्यक चिंता से बचें।

क्या करें- शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 8- न्यायाधीशों के लिए अपेक्षाकृत अधिक उठापटक वाला मामला रह सकता है। मल्टी नेशनल कंपनी के लोगों के लिए काम की अधिकता रह सकती है। थकान ज्यादा रह सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- भवन-निर्माण सामग्री के कारोबारियों के लिए राहत वाली स्थिति रह सकती है। भारी उद्योगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। आंखों से संबंधित समस्या रह सकती है।

क्या करें- सांड को गुड़ और रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Friday, 17 April ank rashifal, aaj ka rashifal, daily rashifal, numerology, ank jyotish, shukrawar rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RIjQ4t

No comments