शनिवार को उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा, धैर्य बनाए रखें और तनाव से बचें
शनिवार, 18 अप्रैल का मूलांक 9, भाग्यांक 8, दिन अंक 8, मासांक 4 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंक 8 की अंक 4 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति और अंक 9 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 18 अप्रैल का दिन...
अंक 1- चुनावी तैयारी करने वाले लोगों को नुकसान हो सकता है। पुलिस अधिकारियों के लिए समय धैर्य की परीक्षा वाला सिद्ध हो सकता है। अपने आवेश पर नियंत्रण रखें।
क्या करें- गुड़ दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 2- महिला नाम से चल रही ठेकेदारी में लाभ हो सकता है। इंजीनियरों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। तनाव को हावी न होने दें।
क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 3- महत्वपूर्ण रचनात्मक कार्य में उल्लेखनीय प्रगति संभव है। पुराना संबंध फिर संपर्क में आ सकता है। उत्साह की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- शिवलिंग पर चंदन लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 4- पैतृक विवाद जोर पकड़ सकता है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। किसी भी बात पर तत्काल प्रतिक्रिया न दें।
क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य देकर वह जल माथे के लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 5- कपड़ा मिलों के लिए स्थिति में सुधार संभव है। मानसिक स्थिति डावांडोल रह सकती है। चोट का ध्यान रखें।
क्या करें- पशुओं को हरा चारा डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 6- रुई कारोबारियों को संभलकर रहना होगा। बाजार की उठापटक झटका दे सकती है। शारीरिक शिथिलता रह सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान् को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 7- सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए समय अच्छा है। लिपिक वर्ग के कार्मिकों को अधिकारी की शाबाशी मिल सकती है। मानसिक शांति बाधित हो सकती है।
क्या करें- सुंदरकांड का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 8- करियर संबंधी ठोस निर्णय ले सकते हैं। आत्मनियंत्रण सबसे बड़ा धन है। मनोबल दृढ़ हो सकता है।
क्या करें- गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 9- वाहन विक्रेताओं के लिए राहत की सांस मिलने में अभी देर है। पिछले व्यापारिक सौदों की समीक्षा कर लें। आत्मविश्वास को सही दिशा में लगाएं।
क्या करें- शनिदेव के लोहे के बर्तन में तिल के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bmTwoA
No comments