Breaking News

मलाइका अरोड़ा से शादी के सवाल पर बोले अर्जुन कपूर- करनी भी होगी तो अभी कैसे होगी

अभिनेता अर्जुन कपूर गुरुवार को अपने कुछ फैन्स के साथ वर्चुअल डेट पर गए थे, ताकि 300 दिहाड़ी मजदूरों के खाने-पीने के लिए फंड जुटाया जा सके। इसके अलावा वे एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की लाइव चैट में भी शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने अपने काम और पर्सनल लाइफ जुड़े सवालों के जवाब दिए। इसी बातचीत में एक फैन ने उनसे उनकी और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर सवाल कर लिया, जिसका जवाब उन्होंने बड़े ही रोचक अंदाज में दिया।

अर्जुन बोले- अभी शादी होगी भी कैसे?
अर्जुन ने जवाब में कहा, "मैं जब भी शादी करूंगा, तब आप सबको बता दूंगा। फिलहाल इसका कोई प्लान नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी। इसका न अभी कोई प्लान बनाएं और न इस बारे में सोचें। लेकिन जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं कि मैं इसे छुपाऊंगा नहीं।"

पहले भी शादी के सवाल पर दे चुके प्रतिक्रिया
पिछले साल भी अर्जुन और मलाइका की शादी के काफी कयास लगाए जा रहे थे। तब अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था, "नहीं, मैं शादी नहीं कर रहा, मैं अभी 33 साल का हूं और मुझे शादी की कोई जल्दी नहीं है। अगर मैं शादी करूंगा तो लोगों को पता चल जाएगा। आजकल एक हद के बाद कुछ भी छुप नहीं सकता। कयासों से कोई नुकसान नहीं, लेकिन मैं मानता हूं कि हर बार उनपर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहिए। इसके अलावा लगातार प्रतिक्रिया देना भी थकाऊ हो जाता है। इस विषय पर जरूरत से ज्यादा गॉसिप हो चुकी, लेकिन मेरे मन में किसी के लिए कड़वाहट नहीं।" इस इंटरव्यू में अर्जुन ने यह भी माना था कि मलाइका उनके लिए स्पेशल हैं।

मलाइका शेयर कर चुकीं शादी का प्लान
नवंबर 2019 में मलाइका ने अर्जुन के साथ अपनी शादी का प्लान शेयर किया था। नेहा धूपिया के शो 'नो फ़िल्टर नेहा 4' में मलाइका ने कहा था, "हमारी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी (क्रिश्चियन रिवाज से) बीच पर होगी। मुझे ब्राइडमैड्स का कॉन्सेप्ट हमेशा से पसंद है। वो मेरी करीबी गर्लगैंग (फ्रेंड्स) होंगी।" मलाइका ने यह भी कहा था कि वे अर्जुन को हर तरह से परफेक्ट मानती हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन करीब सालभर पहले ही उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, सालभर पहले ही उन्होंने अपना रिश्ता पब्लिक किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kecba8

No comments