शनिवार को भागदौड़ करनी पड़ सकती है, मानसिक तनाव बढ़ सकता है
शनिवार, 25 अप्रैल का मूलांक 7, भाग्यांक 6, दिन अंक 8, मासांक 4 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शनिवार को अंक 7 की अंक 4 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 4 की अंक 8 के साथ प्रबल विरोधी युति, अंक 6 की अंक 4 के साथ विरोधी युति व अंक 7 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 25 अप्रैल का दिन...
अंक 1- पीए और पीएस के रूप में काम करने वाले लोगों को अधिक भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। आंखों को तनाव की अधिकता से बचाएं।
क्या करें- विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 2- किसी सहकार्मिक के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण को तनाव से बचाएं। मन खिन्न रह सकता है।
क्या करें- हनुमानजी को जनेऊ भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 3- लंबे समय से अटका दूरस्थ काम अब बन सकता है। किसी बहुत खास व्यक्ति की ओर से संपर्क किया जा सकता है। मन प्रसन्न रह सकता है।
क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 4- सरकारी विभाग के लिए में कार्यरत हैं तो संभलकर रहें, क्योंकि समय पक्ष का नहीं है। आपसे बड़ी उम्र के रिश्तेदार के साथ काम कर रहे हैं तो प्रतिकूलता रह सकती है। नकसीर को लेकर खास सावधानी बरतें।
क्या करें- घर में बने हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 5- पैक खाद्य पदार्थों के कारोबारियों के लिए समय ठीक रह सकता है। खिलौना व्यवसायियों को उल्लेखनीय ऑर्डर मिल सकता है। काम का दबाव अधिक महसूस कर सकते हैं।
क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 6- सब्जी विक्रेताओं के लिए समय तुलनात्मक रूप से ठीक है। निकट रिश्तेदार को दिया धन आंशिक रूप में लौट सकता है। पैरों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 7- ड्रायवर्स के लिए राहत का समय अभी दूर है। ड्राईक्लीनर्स के लिए समय ठीक है। पाचन संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- शनिदेव के तिल के तेल का दीपक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 8- हवाई यात्रा की योजना बनाना चाहें तो समय अनुकूल है। खुद को व्यस्त रखने के उपाय सफल रहेंगे। सिर में दर्द रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 9- पेट्रोल पंप कर्मचारियों के लिए अधिक व्यस्तता रह सकती है। महिला पुलिसकर्मियों के लिए समय परेशानी भरा रह सकता है। दुर्घटना को लेकर पर्याप्त सतर्कता बरतें।
क्या करें- गाय को रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cMEusy
No comments