Breaking News

मंगलवार को बन सकती है कार्य विस्तार की योजना, उत्साह पर नियंत्रण रखें

मंगलवार, 14 अप्रैल का मूलांक 5, भाग्यांक 4, दिन अंक 9, मासांक 4 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 5 की अंक 4 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 9 के साथ विरोधी युति है।

अंक 1- बाजार लाभ दे सकता है। निकट की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अपने उत्साह पर पर्याप्त नियंत्रण रखें।

क्या करें- रसदार मिठाई खाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- विदेश में करियर बनाने की इच्छुक महिलाओं के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। नाक, कान, गले के डॉक्टर्स के लिए समय अच्छा रह सकता है। सांस संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- भैरव बाबा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 3- दवा प्रतिनिधियों के लिए अनुकूल समय है। कार्य विस्तार के लिए योजना बना सकते हैं। पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है।

क्या करें- शिव-परिवार को फूल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 4- विदेश सेवा के अधिकारियों को अधिक भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। मानसिक अस्थिरता रह सकती है। तनाव की अधिकता से बचें।

क्या करें- कुत्तों को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- रेडीमेड गारमेंट्स के कारोबारियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। सिलाई करने वाले लोगों के लिए समय ठीक रह सकता है। हड्डी संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 6- अनिर्धारित मद में खर्च होने से धन संबंधी संतुलन बिगड़ सकता है। पौधों की नर्सरी वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। अपनी एकाग्रता बनाए रखें।

क्या करें- शनि देव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए नौकरी संबंधी अनुकूलता रह सकती है। साक्षात्कार के मामले में लाभ की स्थिति रह सकती है। अपने जोश को सही जगह काम लें।

क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 8- सड़क ठेकेदारों को नया काम मिलने के आसार हैं। टोल टैक्स ठेकेदारों के लिए अनुकूल समय है। पुरानी चोट फिर उभर सकती है।

क्या करें- संकटमोचन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- फौजदारी के वकीलों के लिए समय भाग्यवर्द्धक है। अदालती विवाद पक्ष में आ सकता है। नाखूनों से संबंधित समस्या रह सकती है।

क्या करें- गुड़ के पानी से गणेश भगवान् का अभिषेक करते हुए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
mangalwar, 14 april ank rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, numerology, aaj ka rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V2bYwT

No comments