नई नौकरी पाना चाहते हैं तो गुरुवार को आवेदन कर सकते हैं, धैर्य बनाए रखें
गुरुवार, 16 अप्रैल का मूलांक 7, भाग्यांक 6, दिन अंक 3, मासांक 4 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार गुरुवार को अंक 6 की अंक 3 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 4 के साथ विरोधी युति, अंक 7 के साथ मित्र युति और अंक 9 के साथ परस्पर विरोधी युति बन रही है। अंक 7 की अंक 3 के साथ मित्र युति और अंक 4 के साथ भी मित्र युति है। अंक 9 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 7 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 16 अप्रैल का दिन...
अंक 1- कॉल सेंटर पर काम करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। नई जगह नौकरी पाना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। पैरों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- जल में शक्कर डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 2- विवाहित महिला अधिकारियों के लिए समय परीक्षा का सिद्ध हो सकता है। असमंजस की स्थिति रह सकती है, इसलिए अपने से उम्र में वरिष्ठ किसी महिला से समुचित परामर्श करें। मनोबल कम न होने दें।
क्या करें- तुलसीजी में जल देकर देसी घी का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 3- किसी महत्वाकांक्षी कार्य के पूर्ण होने से आत्मबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। निकट के लोग आपकी उम्मीदों पर खरे उतर सकते हैं। एकाग्रता भंग न होने दें।
क्या करें- भैरव बाबा को सिंदूर चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 4- विशिष्ट आयोग, समिति, संस्था में मनोनीत होने के लिए भागादौड़ी कर रहे हैं तो अब अनुकूल संकेत मिल सकते हैं। अपने पिता के साथ संबंधों की अनुकूलता पर बल दें। अधिक तनाव से बचें।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 5- किसी निकट परिचित या परिजन महिला के लिए भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ खींचातानी से बचें। पसलियों का दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- शनिदेव को काला कपड़ा भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 6- न्यूरो डॉक्टर्स को काम संबंधी कोई प्रतिकूलता रह सकती है। समय अनुकूल कम, प्रतिकूल अधिक है; इसलिए धैर्य बनाए रखें। खर्च की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- हनुमानजी को गुड़-चना चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 7- गायनो डॉक्टर्स के लिए समय अच्छा सिद्ध हो सकता है। पिछले नुकसान की भरपाई का रास्ता निकल सकता है। पिंडलियों का दर्द रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 8- सीए व सीएस को कार्य संबंधी प्रतिकूलता रह सकती है। निजी जीवन में सावधानी बरतें और तनाव पैदा होने से बचाएं।
क्या करें- चींटियों को भोजन डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 9- न्यूज वेब पोर्टल्स के लिए समय ठीक है। कंटेंट लेखकों को अच्छा अवसर मिल सकता है। अपने आप पर विश्वास बनाए रखें।
क्या करें- शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3baZ8lB
No comments