बुधवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, अधिकारियों को भागदौड़ करना होगी
बुधवार, 22 अप्रैल का मूलांक 4, भाग्यांक 3, दिन अंक 5, मासांक 4 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 5 की अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 4 के साथ मित्र युति है और अंक 6 की अंक 3 के साथ मित्र युति बन रही है,, अंक 4 के साथ विरोधी युति है। जानिए इन अंकों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 22 अप्रैल का दिन...
अंक 1- प्रिंट मीडिया के संपादकों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। संतान के करियर से संबंधित खास बात संभव है। काम के साथ मानसिक तनाव अधिक रह सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को चंदन का तिलक करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 2- अनाज के कारोबारियों के लिए राहत की स्थिति रह सकती है। राशन डीलर्स को काम की अधिकता रह सकती है। अपनी एकाग्रता बनाए रखें।
क्या करें- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 3- शैक्षिक राजपत्रित अधिकारियों के लिए भागादौड़ी की स्थिति रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। उत्साह की अधिकता संभव है।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 4- डेयरी और पशुपालन में लाभ की स्थिति रह सकती है। महिला मुखिया वाले परिवारों में ख़ास गतिविधि संभव है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष सतर्कता रखनी है।
क्या करें- चींटियों को दाना डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 5- मल्टीनेशनल कंपनी के अधिकारी वर्ग के लोगों के लिए अनुकूलता रह सकती है। नर्सिंग आयटम्स के कारोबारियों के लिए मेहनत की अधिकता रह सकती है। पैरों में खिंचाव संभव है।
क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 6- काम में धन की स्थिति परेशान कर सकती है। लोगों से मनचाहा सहयोग नहीं मिल सकता। ब्लड शुगर के शिकार लोगों को चाहिए कि इस मामले में लापरवाही न करें।
क्या करें- भैरव बाबा को घर में बने हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7- बेकरी-कंफेक्शनरी वालों के लिए समय ठीक रह सकता है। विश्वास वाली जगह से झटका लग सकता है। मानसिक तनाव की अधिकता से बचें।
क्या करें- देवी के चरणों में धनराशि की भेंट चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 8- अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पितृ पक्ष के साथ तालमेल बिगड़ने न दें। तनाव की स्थिति हावी रह सकती है।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 9- ग्रेनाईट व्यापारियों के लिए समय राहत देने वाला रह सकता है। राजनेताओं के लिए जल्दबाज़ी हानिकारक रह सकती है। पुरानी चोट परेशान कर सकती है।
क्या करें- शिवजी को लाल फूल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KnujOU
No comments