Breaking News

रविवार को मित्रों से मुलाकात हो सकती है, परिवार में सुखद वातावरण रहेगा

रविवार, 5 अप्रैल का मूलांक 5, भाग्यांक 4, दिन अंक 1, 4, मासांक 4 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 5 की अंक 1, 4 के साथ मित्र युति और अंक 9 के साथ विरोधी युति और अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 5 अप्रैल का दिन...
अंक 1- इष्ट मित्रों से भेंट हो सकती है। लंबे समय से सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। पेट संबंधी परेशानी हो सतकी है।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 2- विदेश में करियर बनाने के इच्छुक लोगों को अनुकूलता रह सकती है। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रह सकता है। सिरदर्द रह सकता है।
क्या करें- सफ़ेद रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 3- किसी खास कार्य के लिए किए गए अपने अब तक के प्रयासों की समीक्षा कर सकते हैं। करियर काउंसलरों के लिए अच्छा समय है। इच्छा-पूर्ति में बाधा आ सकती है।
क्या करें- गाय को रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 4- रेस्टोरेंट या ढाबा खोलने की योजना बनाना चाहते हैं तो समय उपयुक्त है। महत्वपूर्ण काम में पुत्र की मदद लेंगे तो सफलता मिल सकती है। मन विचलित न होने दें।
क्या करें- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 5- दवा कारोबारियों के लिए अनुकूल समय है। अपना मनोबल कमज़ोर न होने दें। निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 6- म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो अभी रुकें। जो जैसा चल रहा है, उसे वैसा ही चलने दें। जोखिम से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7- क्लर्क श्रेणी के लोगों के लिए समय कष्टकारी रह सकता है। अपनी भावनाएं व्यक्त करते समय पूरी सावधानी बरतें। कान, नाक का दर्द रह सकता है।
क्या करें- सरस्वती देवी को चंदन चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 8- विदेश से संबंधित कारोबार करते हैं तो झटका लग सकता है। कार्य-विस्तार से अभी बचें। पीठ का दर्द दुखी कर सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को घर में बने लड्डू का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 9- डॉक्टर्स के लिए अधिक भागादौड़ी का समय है। अपनी योजना पर अमल करने से पहले उसे उजागर न करें। मन की अस्थिरता रह सकती है।
क्या करें- जल में रक्त चंदन डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sunday 5th April rashifal, ravivar ank rashifal, numerology, ank jyotish, daily rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JEjYOg

No comments