सोमवार को पारिवारिक तनाव से बचें और शांति बनाए रखें, क्रोध न करें
सोमवार, 13 अप्रैल का मूलांक 4, भाग्यांक 3, दिन अंक 2, 7, मासांक 4 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2, 7 की अंक 4 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 3 के साथ प्रबल मित्र बनी है। अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति और अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 13 अप्रैल का दिन...
अंक 1- चाचा-ताऊ के परिवार के साथ तनाव से बचें। वन अधिकारियों के लिए समय अधिक अनुकूल रह सकता है। शांति बनाए रखें। क्रोध न करें।
क्या करें- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 2- रंगकर्मियों के लिए उपलब्धिदायी स्थिति रह सकती है। नहरी क्षेत्र के वासियों के लिए फसल-पानी संबंधी अनुकूलता रह सकती है। सिर्फ अपने तक सीमित न रहें।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 3- निकट के लोगों से आगे सहयोग को लेकर योजना पक्की बन सकती है। किसी खास काम के बनने का समाचार मिल सकता है। जल्दबाज़ी से बचें।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 4- होटल, मोटल, ढाबा और रेस्टोरेंट वालों के लिए राहत का मार्ग खुल सकता है। धान मंडी में कारोबार करने वालों के लिए लाभ की स्थिति बन सकती है। ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो अतिरिक्त सावधानी बरतें।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 5- विदेश से जुड़ी कार्य संबंधी बाधा दूर हो सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का व्यवहार अच्छा रह सकता है। मन का भटकाव रोकें।
क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 6- ज्वैलर्स के लिए समय पक्ष का नहीं है। कमीशन एजेंट्स के लिए धन का अटकाव रह सकता है। ब्लड शुगर के मरीजों को जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7- आईटी इंजीनियर्स और टैक्स सलाहकारों के लिए काम की आपाधापी रह सकती है। निकट परिचय में विशेष कार्य संपन्न हो सकता है। पैरों की नसों में खिंचाव संभव है।
क्या करें- शिव परिवार को फूलों की माला चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 8- टायर-ट्यूब के व्यापारियों को संभलकर रहना होगा। किसी वरिष्ठ परिजन से टकराव या उलझाव हो सकता है। जिन्हें अब तक अपना समझा रहे थे, अब उनके बारे में राय बदलनी पड़ सकती है।
क्या करें- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 9- राजनेताओं को साथी राजनेताओं से विवाद से बचना होगा। सरकारी ठेका पाना चाहते हैं तो इस बारे में गतिविधि में अनुकूलता रह सकती है। मनोबल पीड़ित रह सकता है।
क्या करें- गाय को रोटी दें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RuR4Ew
No comments