Breaking News

रविवार को पिता के साथ बढ़ सकता है तनाव, मानसिक अशांति से बचें

रविवार, 26 अप्रैल का मूलांक 8, भाग्यांक 7, दिन अंक 1, 4, मासांक 4 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार अंक 7 की अंक 1, 4 के साथ मित्र युति बनी है, अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 8 के साथ प्रबल विरोधी युति बनी है। अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति बन रही है, अंक 7 के साथ मित्र युति और अंक 8 की अंक 7 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 26 अप्रैल का दिन...

अंक 1- अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पिता के साथ तनाव से बचें। मानसिक अशांति रह सकती है।

क्या करें- परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को धनराशि की भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 2- ऑफिस के किसी सहयोगी के साथ तनाव की अवस्था बन सकती है। परिवार का वातावरण तनावग्रस्त होने से बचाएं। चिंता घेरे रह सकती है।

क्या करें- जल में चावल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- किसी विशिष्ट व्यक्ति के जनसंपर्क प्रभारी हैं तो विशेष अनुकूलता रह सकती है। बहुप्रतीक्षित किसी से सुखद संवाद हो सकता है। पर्याप्त आराम करें।

क्या करें- शिवलिंग पर चंदन का तिलक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 4- फ्लोर मिल मालिकों को अधिक भागादौड़ी का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी पक्ष से प्रतिकूलता रह सकती है। दिमागी विचलन रह सकता है।

क्या करें- अपने भांजे-भांजी को भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 5- नौकरी बदलने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति का अच्छा सहयोग मिल सकता है। पीठ में दर्द रह सकता है।

क्या करें- गायों को हरा चारा डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 6- पेट्रो केमिकल के क्षेत्र से लाभ हो सकता है। किसी का आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। पसलियों में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा के इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- वायदा कारोबारियों के लिए राहत हो सकती है। दर्जियों के लिए नया काम आ सकता है। अपनी योग्यता के बारे में संदेह उत्पन्न न होने दें।

क्या करें- गणेश भगवान के देसी घी का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- अपने कार्यक्षेत्र के लोगों के साथ विवाद से बचें। जो हाथ में है, फिलहाल उसी को संभालें। आवेश में काम बिगाड़ लेंगे।

क्या करें- संकटमोचन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- खास मेडिकल इलाज करवा रहे हैं तो प्रगति के लिए रुकना पड़ेगा। भूमि-भवन संबंधी विवाद से बचें। पुराना दर्द फिर से प्रेषण कर सकता है।

क्या करें- शनिदेव को लोहे के बर्तन में तिल के तेल का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sunday, 26 april ank rashifal, ravivar ank rashifal, numerology, ank jyotish, daily rashifal, aaj ka rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KubEB0

No comments