Breaking News

शास्त्री ने विनिंग मोमेंट शेयर करते हुए सचिन-विराट को टैग किया; युवराज बोले- माही और मैं भी टीम में थे; कोच ने कहा- तुस्सी लीजेंड हो

1983 के बाद भारतीय टीम ने 2011 में दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था। जिसे 2 अप्रैल को 2020 को 9 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मौजूदा टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने विनिंग मोमेंट ट्विटर पर शेयर किया। साथ ही सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को टैग किया। इस पर युवराज सिंह ने शास्त्री को ट्रोल कर दिया। युवी ने कमेंट किया, ‘‘धन्यवाद सीनियर, आप मुझे और माही (महेंद्र सिंह धोनी) को भी टैग कर सकते हैं। हम दोनों भी वर्ल्ड कप का हिस्सा थे।’’ साथ ही युवी ने हंसते हुए इमोजी भी लगाया।

रवि शास्त्री पोस्ट में लिखा था, ‘‘सभी को बहुत बधाई! यह यादें आपकी जिंदगी में खुशियां लाएंगी। बिल्कुल वैसे ही जैसे हमारे 1983 के ग्रुप के जीवन में।’’ युवी के कमेंट पर कोच ने जवाब दिया, ‘‘जब वर्ल्ड कप की बात आती है, आप जूनियर में नहीं गिने जाते हैं। तुस्सी लीजेंड हो।’’

##

भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था
मुंबई में खेले गए 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 274 रन बनाए थे। टीम के लिए महेला जयवर्धने ने 103 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 277 रन बना लिए थे। टीम के लिए गौतम गंभीर ने 97 और कप्तान धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए थे। इसके लिए धोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया था, जबकि युवी मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। इससे पहले भारतीय टीम ने कपिल देव की कप्तानी में 1983 खिताब जीता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में युवराज सिंह ने 21 और महेंद्र सिंह धोनी ने 91 रन की पारी खेली थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aFT4Bl

No comments