Breaking News

करीना कपूर की गर्लगैंग की सोशल मीडिया पर हुई 'फॉर मोर शॉट्स प्लीज' से तुलना, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार रिएक्शन

करीना कपूर खान हमेशा से ही अपनी गर्ल गैंग मलाइका अरोड़, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर से बेहद करीब रही हैं। चारों की दोस्ती हमेशा से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में हाल ही में जब करीना ने अपनी गैंग के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की तो सोशल मीडिया में इनकी तुलना 'फॉर मोर शॉट्स'से की जाने लगी। जिसके बाद करीना ने फैंस को इसका बेहतरीन रिएक्शन दिया है।

करीना कपूर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर गर्लगैंस की खूबसूरत तस्वीर करते हुए लिखा, 'हम एक टेबल में चार से चार अलग अलग टेबल पर आ गए हैं। मैं अपनी गर्लगैंग से इतना दूर नहीं रह सकती हूं'। तस्वीर सामने आते ही लोगों ने इनकी दोस्ती को 17 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'फॉर मोर शॉट्स' की कहानी से कम्पेयर किया जाने लगा। इनकी तस्वीर को अमेजन प्राइम के पेज से भी 'फॉर मोर शॉट्स' के पोस्टर की तरह शेयर किया गया है। जिसपर लिखा है, 'मैं रो रहा हूं क्योंकि ये कभी नहीं हो सकता'।

करीना कपूर ने इस मामले में अपना रिएक्शन देते हुए फिल्म का एक सीन शेयर किया है जिसमें करीना ने गर्लगैंग की तस्वीर एड करते हुए लिखा, 'मैं हम चारों से काफी खुश हूं, मगर फॉर मोर में कोई नुकसान नहीं है। मुझे पसंद आया'।

##

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी अमेजन द्वारा शेयर किए गए पोस्टर को रीपोस्ट करते हुए लिखा,'मैं तैयार हूं लेकिन इसमें हमें एक एक्सोटिक डेस्टीनेशन मिलनी चाहिए'। इसके बाद से हर कोई करीना की गर्लगैंग को फॉर मोर शॉट्स के सीजन 3 में देखने की डिमांड कर रहा है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
kareena kapoor khan gives awsome reaction when her girlgang gets compare with 'Four More Shots Please'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yrafrW

No comments