Breaking News

सहवाग ने अगंद की फोटो शेयर की; लिखा- यहीं से ली है प्रेरणा, पैर हिलाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रामायण के अंगद की एक फोटो शेयर कर अपने आलोचकों को जवाब दिया है। अगंद तस्वीर में रावण को पैर हटाने की चुनौती देते दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ वीरू ने लिखा, ‘‘मैंने अपनी बल्लेबाजी की प्रेरणा यहीं से ली है। पैर को हिलाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।’’ दरअसल, आलोचक हमेशा से ही वीरू के फुटवर्क की आलोचना करते रहे हैं। वीरू ने इसी का जवाब दिया है।

भारत में कोरोनावायरस के कारण 15 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसी दौरान दूरदर्शन पर रामायण के पुराने एपिसोड प्रसारित किए जा रहे हैं। हाल ही में अंगद का यह रावण को चुनौती देने वाली एपिसोड दिखाया गया था। जिसमें युद्ध से पहले अंगद रावण के दरबार में शांति का संदेश देते हैं। रावण के नहीं मानने पर अंगद जमीन पर रखा अपना पैरा हटाने की चुनौती देते हैं। वीरू के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर कमेंट किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रामायण के अंगद की एक फोटो शेयर कर अपने आलोचकों को जवाब दिया है। अगंद तस्वीर में रावण को पैर हटाने की चुनौती देते दिख रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3egPbFc

No comments