Breaking News

रविवार को मान-सम्मान मिल सकता है, सामाजिक काम करने का मौका मिलेगा

रविवार, 12 अप्रैल का मूलांक 3, भाग्यांक 2, दिन अंक 1, 4, मासांक 4 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2 की अंक 1, 3, 4 के साथ प्रबल मित्र युति बनी हुई है। अंक 3 की अंक 2 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 4 की अंक 1 के साथ विरोधी युति है। अंक 9 की अंक 2 के साथ विरोधी युति और अंक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 12 अप्रैल का दिन...

अंक 1- भाजे-भांजी के करियर में आप विशेष भूमिका निभा सकते हैं। पत्रकारों के लिए यश-कीर्ति प्राप्ति का समय है। सामाजिक मंच पर सम्मान मिल सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 2- मित्रों के सहयोग से अच्छा अवसर मिल सकता है। कम भागादौड़ी का अधिक फल मिल सकता है। गले का खास ध्यान रखें।

क्या करें- अपनी कुलदेवी को पारंपरिक भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 3- किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। निकट भविष्य के किसी बड़े काम का योजना अंतिम स्तर पर पहुंच सकती है। गैस की समस्या रह सकती है।

क्या करें- गाय को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- आत्मसंयम से काम लें। शांत बैठकर प्राप्त समय का सदुपयोग करें। व्यग्रता में आकर अपना काम और लोगों से संबंध, दोनों खराब कर सकते हैं।

क्या करें- भिखारी को रसदार मिठाई भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 5- फील्ड में कार्यरत पत्रकारों के लिए समय उपलब्धिदायी सिद्ध हो सकता है। जनसंपर्क अधिकारियों के लिए अपने अधिकारियों से शाबासी पाने का समय है। दांत का दर्द परेशान कर सकता है।

क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- किसी को भी निकट भविष्य में धन देने का वचन न दें। अपनी मानसिक अवस्था पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। ब्लड शुगर के शिकार लोगों को अतिरिक्त सजगता बरतनी है।

क्या करें- शनि भगवान को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- विद्यार्थियों को उनकी परीक्षा के बारे में अनुकूल समाचार मिल सकता है। निजी सहायक के रूप में कार्यरत लोगों को विशेष दायित्व मिल सकता है। अपने अहं को अपने व्यक्तित्व पर हावी न होने दें।

क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य देकर उस जल को माथे के लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 8- भावी यात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप दे सकते हैं। निकट मित्र का व्यवहार प्रेरक रह सकता है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करने का बिलकुल सही समय है।

क्या करें- देवी कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 9- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ग्रुप के मालिकों को समय की मेहरबानी मिल सकती है। संतान को करियर के मामले में अनुकूलता रह सकती है। खेलकूद में खास ध्यान रखें।

क्या करें- बृहस्पति मंत्र का जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
12 april, ravivar ank rashifal, numerology, ank jyotish, numerology, an rashifal, sunday horoscope, sunday rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34t6azu

No comments