परिवार समेत कोरोना से संक्रमित हो गए थे पूरब कोहली, अब बताई इससे उबरने की पूरी कहानी
बॉलीवुड एक्टर पूरब कोहली का पूरा परिवार कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था। हालांकि अब वे पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और इस बारे में उन्होंने 7 अप्रैल और 10 अप्रैल को शेयर की अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था। हाल ही में एक इंग्लिश न्यूज चैनल से बातचीत में पूरब ने अपने परिवार के संक्रमण की चपेट में आने के बारे में बताया।
इंटरव्यू में पूरब ने बताया कि सबसे पहले उनकी पत्नी को खुद के कोरोना पॉजिटिव होने का शक हुआ था। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी को मार्च के आखिरी हफ्ते में बुखार आया था, तब मुझे लगा कि ये सामान्य बुखार होगा, लेकिन इसके बाद मेरी वाइफ को कफ हो गया। एक दिन बाद मुझे भी सर्दी हो गई और अगले दिन मेरे बेटे को बुखार आ गया।'
मुझेलगा था हमें कुछ नहीं होगाःपूरब ने कहा, 'शुरुआतीकुछ दिन मुझेलगा कि नहीं हमें कुछ नहीं हुआ होगा। लेकिन हालात जब ज्यादा खराब होने लगे तो हम डॉक्टर के पास गए। लगातार तीन दिन तक हुई बातचीत और हमारे लक्षण देखने के बाद उन्होंने हमें दो हफ्ते के लिए घर पर बैठने को कहा। उन्होंने हमें बाहर निकलने से भी मना कर दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने हमारी मदद की।'
हमारी किस्मत अच्छी थीः'सौभाग्य से हमारी हालत ज्यादा खराब नहीं थी और हम सुरक्षित थे। मेरी पत्नी और बेटे को ज्यादा तेज बुखार था, लेकिन मैं और मेरी बेटी को कम बुखार था। इससे उबरने में हमें करीब 15-16 दिन लग गए। इस दौरान शुरुआती 6 से 8 दिन बड़े तनावपूर्ण रहे। क्योंकि इन दिनों मेरे बेटे और पत्नी को काफी तेज बुखार था और उनकी हालत ज्यादा खराब थी।'
दवाओं के साथ आयुर्वेद काम आयाःअपनी रिकवरी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, 'हमारे पास सामान्य सर्दी-खांसी में लिया जाने वाला एक कफ सिरप था जो हमारे डॉक्टर ने हमें दिया था। उन्होंने हमें पैरासिटामॉल दवा लेने की भी सलाह दी थी। इसके अलावा हम दिन में 4 से 5 बार गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करते थे। अदरक, हल्की और शहद के मिश्रण के इस्तेमाल करने से भी हमें काफी मदद मिली। साथ ही गर्म पानी की बोतल को सीने पर रखने से कफ और सीने के दर्द से राहत मिलती थी। जबकि गर्म पानी से नहाने से बुखार से उबरने में मदद मिलती थी। इन सब के बाद सबसे ज्यादा ध्यान हमने आराम का रखा।'
10 अप्रैल को लिखी पोस्ट में खुद को ठीक बताया था
पूरब ने 10 अप्रैल को परिवार के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए में लिखा था, 'शुभकामनाओं के लिए आप सभी प्यारे लोगों को धन्यवाद, हमें अपने सफर में वास्तव में बहुत प्यार मिला है। निश्चिंत रहें अब हम बहुत अच्छे हैं और पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।'
'कृपया याद रखें कि अब घर के अंदर रहना महत्वपूर्ण है। हाँ यह मुश्किल है! लेकिन सबसे पहले हमें इस महामारी पर ब्रेक लगाने की जरूरत है, और फिर हमें ऊर्जा का संरक्षण करना है और अपने शरीर को आराम देना है और शक्ति का निर्माण करना है। भगवान न करें अगर आप वायरस को पकड़ते हैं, तो आपका शरीर जो इस वायरस के खिलाफ असली हथियार है, उसे इससे लड़ने के लिए बहुत सी ऊर्जा की आवश्यकता होगी।'
'दुनिया भर के अगली पंक्ति के उन सभी वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स के लिए एक बड़ी तारीफ, जो खुद के स्वास्थ्य और परिवारों के स्वास्थ्य को हम सभी की सेवा के लिए जोखिम में डाल रहे हैं। ईश्वर उन्हें सुरक्षित रखे और लुसी, इनाया, ओसियान और मुझे बहुत सा प्यार दे।यह हमारी पिछले साल कुन्नूर में ली एक तस्वीर है, जब मैं वहां 'आउट ऑफ लव' की शूटिंग कर रहा था। साथ ही ये मुझे ये भी याद दिला रहा है कि अगर हम इस समस्या को हरा देंगे तो अच्छा समय फिर आएगा। #OneWorld #FightAgainnCorona'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y5TXol
No comments