कोरोना टाइम में जन्मदिन कैसे मनाएं? बर्थ-डे केक खुद बनाकर, फैमिली और दोस्तों को वीडियो कॉल कर जश्न मना सकते हैं
अन्ना गोल्डफर्ब. कोरोनावायरस, लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंशिंग, क्वरैंटाइन के चलते दुनियाभर में तमाम लोगों को अपना बर्थ-डे प्लान कैंसिल करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग दोस्तों के साथ पार्टी, रिलेटिव्स के साथ केक काटना, घूमना, न्यू हेयर कट लेना, शाॅपिंग करना आदि मिस कर रहे हैं। लेकिन इनसब के बीच कुछ पॉजिटिव भी हो रहा है, जिससे हम सीख रहे हैं। जिंदगी में क्या कुछ हम कंट्रोल कर सकते हैं और क्या कुछ नया हासिल कर सकते हैं। यह हमें कोरोना टाइम में सीखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के बीच हम अपने जिंदगी को नए तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। लोग सोशल दुनिया से वचुर्अल दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं।
बदल चुका है बर्थ-डे सेलिब्रेशन का तरीका
इन दिनों जन्मदिन के जश्न का तरीका पूरी तरह बदल चुका है। हम असल में बर्थडे को फील कर पा रहे हैं। अपना बर्थडे केक खुद बना रहे हैं। जन्मदिन का जश्न वीडियो काॅल पर शिफ्ट हो गया है। फैमिली और दोस्तों के साथ जूम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप) पर कैंडल बुझा रहे हैं, केक काट रहे हैं। वीडियो चैट की स्क्रीनशाॅट/फोटो ले रहे हैं। इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। हालांकि, इस सब के बावजूद कुछ लोग अकेलेपन को लेकर घबरा रहे हैं, शाम तक इमोशनल भी हो जा रहे हैं। लेकिन रात तक दोस्तों और फैमिली मेंबर से वीडियो चैट करने पर खुश भी हो रहे हैं।लाॅकडाउन के दौरान यदि आपका बर्थडे है तो हम आपको बता रहे हैं कि आप इस समय अपना बथर्ड कैसे सेलिब्रेट कर सकते हैं-
- अपनी भावनाओं को समझें
फ्रेंडशिप एक्सपर्ट शास्ता नेल्सन कहती हैं कि इस समय परिस्थिति के अनुसार आप अपनी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आपको शांति मिलेगी, जब आप महसूस करेंगे कि क्या आपकी परिस्थिति क्या है, ऐसे में आपको क्या पसंद है और क्या करना चाहिए? क्या आप अपने इस दिन को हैप्पीली वर्चुअल बिताना चाहते हैं? या फिर अपना बर्थडे अपने घर में सेलिब्रेट करना चाहते हैं? आप इस समय परिस्थिति के अनुसार जो फील कर रहे हैं उसे करें।
- स्थिति को लेकर सजग रहें
आप अपने आसपास की स्थिति को लेकर सजग रहें। अलर्ट रहें। उत्साहित होकर कुछ भी करने से पहले यह जरूर सोचें कि घर पर रहकर ही आप स्वस्थ्य रह सकते हैं। घर पर रहकर ही सेलिब्रेशन के अन्य विकल्पों के बारें में सोचें।
- वर्चुअल पार्टी कर सकते हैं
अगर आप अपने जन्मदिन पर पार्टी करना चाहते हैं तो आप बेशक करें। लेकिन यह पार्टी वर्चुअल हो। इस समय वर्चुअल पार्टी ही एकमात्र उपाय है। ऐसे में आप अपने दोस्तों के साथ वीडियो काॅल के लिए एक समय तय कर लें। बता दें कि जूम पर विडियो काॅल के लिए एक साथ 20 लोग जुड़ सकते हैं। सुनिश्चित करें कि सभी आपके परिचित हों और कॉन्फ्रेंसिंग पार्टी का मजा लें। इस दौरान आप दोस्तों से जमकर बातें करें। केक काटे और फोटोज क्लिक करें।
- बेहतर बर्थडे गिफ्ट ले सकतेहैं
जब आपसे कोई बर्थडे गिफ्ट को लेकर पूछे तो आप ईमेल के जरिए कार्ड मंगवा सकते हैं। आॅनलाइन फेवरेट फूड आर्डर करवा सकते हैं या फिर आप अपने पसंद कि चैरिटी में योगदान करने को कह सकते हैं। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है।
- हेल्थ प्रोफेशनल की मदद लें
अगर आप इस निगेटिव माहौल में अकेलेपन को लेकर चिंतित हैं। बर्थडे पर उदास हैं तो आप हेल्थ प्रोफेशनल से बात कर सकते हैं। इस समय अकेलापन कई नाकारात्मता को जन्म दे रही है, ऐसे में आप हेल्थ संबंधी जानकार से मदद ले सकते हैं।
लाॅकडाउन के दौरान आप किसी दोस्त या खास व्यक्ति का जन्मदिन मना रहे हैं तो इन बातों पर जरूर गौर करें-
- भावनाओं का सम्मान करें
अगर आपके किसी दोस्त या परिवार के सदस्य का बर्थडे है तो आप उनकी भावनाओं की कद्र करें। न्यूयार्क की डॉ. ली बताती हैं कि "यह इतना निराशाजनक समय है कि आप अपने अनुसार अपना जन्मदिन तक नहीं मना सकते हैं। यह सेलिब्रेशन आपके और आपके दोस्तों के लिए बहुत अहम है। ऐसे में आप जिनका बर्थडे है, उनसे बात करें, उनकी भावनाओं को समझें और उन्हें खुश रखने की कोशिश करें।
- दूसरों यह चुनने की अनुमति दें कि जश्न कैसे मनाएं
फ्रेंडशिप एक्सपर्ट शास्ता नेल्सन कहती हैं कि हमारे जीवन में सबसे अच्छे उपहारों में से एक होता है, जब हम अपनी जिन्दगी को सेलिब्रेट करने का मौका किसी और के हाथ में दे देते हैं। जब हमारे लिए कोई कुछ खास सोचता है या प्लान करता है तो वह सबसे अच्छा गिफ्ट होता है। इससे पाॅजिटिविटी आती है।
- सरप्राइज दें
इस समय अगर आपके किसी दोस्त या खास का बथर्ड है, तो उसे आप खुश करने के लिए बर्थ-डे सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। जैसे कि आप उनके घर के एड्रेस पर केक, फ्लावर, गिफ्ट आॅर्डर कर दें। अगर आपके किसी फैमिली मेंबर का बर्थर्ड है, तो आप घर पर ही यूनिक तरीके से रूम को सजाएं, गिफ्ट दें और स्लो म्यूजिक के साथ फूड का आंनद ले सकते हैं।
- क्रिएटिव प्लान बनाएं
यदि आप लॉकडाउन के दौरान किसी बच्चे का जन्मदिन मना रहे हैं तो घर पर ही कुछ क्रिएटिव करके आप उसे खुश कर सकते हैं। डॉ. ली कहती हैं कि घर पर डांस पार्टी करें, एक ट्रेजर हंट या एक बेकिंग शो बनाएं, जिसे वीडियो द्वारा परिवार के साथ साझा किया जा सके।" फोटोज क्लिक करें। बच्चे को एक कार्ड में या किसी पन्ने पर अपनी फीलिंग को लिखकर बताएं। इस समय मानाया गया वचुर्अल बर्थ-डे आपकी जिंदगी का सबसे यादगार जन्मदिन हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39TdrJX
No comments