Breaking News

धोनी ने बेटी जीवा को बाइक पर घुमाया; वीडियो बना रही पत्नी साक्षी ने कहा- दो बच्चे खेल रहे, एक बड़ा और दूसरा छोटा

कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण विश्व की एक तिहाई आबादी लॉकडाउन के कारण घर में कैद है। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर समेत खेल जगत के दिग्गज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं या फिर कुछ नई गतिविधियां करने में व्यस्त हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धोनी अपने बेटी जीवा को बाइक पर पीछे बैठाकर घुमाते नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपने फार्म हाउस के बगीचे में ही जीवा को घुमाया था।

साक्षी के इंस्टाग्राम वीडियो को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से भी शेयर किया। साक्षी इस वीडियो को शूट करते समय कह रहीं हैं, ‘‘यहां दो बच्चे यहां खेल रहे हैं...... एक बड़ा बच्चा और एक छोटा बच्चा।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंंह धोनी अपनी बेटी जीवा को आईपीएल समेत कई मैच देखने के लिए साथ लेकर जाते हैं। इस बार उन्होंंने अपने फार्म हाउस के बगीचे में जीवा को बाइक पर घुमाया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Yhsfp

No comments