Breaking News

बच्चों की टांग खींच रहे हैं करण जौहर, ले रहे हैं बॉडी शेमिंग और मजाक उड़ाने का बदला

लॉकडाउन के चलते करण जौहर लगातार इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों की वीडियोज शेयर कर रहे हैं जिनमें उनका जमकर मजाक उड़ता नजर आ रहा है। अब एक लंबे समय बाद करण ने ऐसी वीडियो शेयर की है जिसमें वो बच्चों की टांग खींचते दिख रहे हैं।

हाल ही में करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें करण रूही के हेयरबैंड का मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल करण की बेटी रूही ने फ्लॉवर्स वाला हेयरबैंड लगाया है जिसे उनके बेटे यश गार्डन कह रहे हैं। यश की बात सुनकर करण रूही से पूछते हैं, 'रूही क्या आपने अपने बालों में गार्डन पहना हुआ है'। वहीं दूसरी तरफ करण अपनी मां के हेयर क्लैचर का भी मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए करण लिखते हैं, 'ये मेरी बारी है इनसे बदला लेने की। लॉकडाउन विद जोहर्स'। लॉकडाउन के बाद से ही करण जौहर के बच्चे कभी उनके ड्रेसिंग सेंस का तो कभी उनकी बॉडी का मजाक उड़ाते दिख रहे थे ऐसे में करण ने मौका मिलते ही बच्चों की भी जमकर टांग खींची है। करण लगातार बच्चों के वीडियो शेयर कर रहे हैं जिन्हें सेलेब्स समेत फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karan Johar is taking revenge to kids for body shaming and other funny comments, say ' its my turn to get back'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a6A4ut

No comments