Breaking News

बुधवार को सामान्य स्थितियां रह सकती हैं, जो जैसा चल रहा है, वैसा ही चलने दें

बुधवार, 15 अप्रैल का मूलांक 6, भाग्यांक 5, दिन अंक 5, मासांक 4 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 4 की अंक 5 के साथ प्रबल मित्र युति बनी है। अंक 6 की अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 9 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 15 अप्रैल का दिन...

अंक 1- गैर सरकारी बैंकों के अधिकारियों के लिए समय अच्छा रह सकता है। बाजार में नया निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- पीपल में जल चढ़ाकर देसी घी का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- सामान्य स्थितियां रहने वाली हैं। इसलिए जो जैसा चल रहा है, चलने दें। स्टेशनरी विक्रेताओं के लिए भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है। कनपटी में खिंचाव परेशान कर सकता है।

क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य देकर मंत्र जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- धन की प्राप्ति हो सकती है। कमाई का अवसर मिल सकता है। मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- रुद्राष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 4- प्रसवकाल में चल रही महिलाओं के लिए मेडिकल जांच में परिणाम संबंधी अनुकूलता मिल सकती है। पैतृक स्थान से बाहर पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं तो लाभ की स्थिति बन सकती है। दिमागी उठापटक दुखी कर सकती है।

क्या करें- कुत्तों को गुड़-रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 5- कृषि की उपज का लगभग अच्छा दाम मिल सकता है। व्यवस्थित होकर काम करें। सफलता का प्रतिशत अच्छा रह सकता है। कमर दर्द परेशान कर सकता है।

क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 6- सर्जिकल वस्तुओं के निर्माता और विक्रेता लाभ की स्थिति में रह सकते हैं। पुराने निवेश में परिवर्तन करना चाहें तो उपयुक्त समय है। स्वास्थ्य के मामले में धूप-छांव वाली स्थिति रह सकती है।

क्या करें- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 7- राजस्व सेवा के कर्मचारियों के लिए अनुकूलता तो रह सकती है, लेकिन अतिरिक्त सजगता अवश्य रखनी पड़ेगी। प्रवर्तन अधिकारियों को प्रशंसा मिल सकती है। अनावश्यक चिंताओं के बोझ से बचें।

क्या करें- देवी को श्रृंगार-सामग्री भेंट करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 8- मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को अधिक सतर्कता बरतनी होगी। फील्ड में रहकर काम करने वालों के लिए समय कृपालु सिद्ध हो सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- बिल्डर्स के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। ठेके में पैसा फंस सकता है। चोट या दुर्घटना को लेकर सावधानी रखें।

क्या करें- शनिदेव को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15 april, Wednesday ank Rashifal, daily rashifal, budhwar ka rashifal, aaj ka rashifal, daily ank rashifal, numerology


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2REh00y

No comments