अधिकारियों के लिए परीक्षा वाला दिन रह सकता है मंगलवार, महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय
मंगलवार, 28 अप्रैल का मूलांक 1, भाग्यांक 9, दिन अंक 9, मासांक 4 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार मंगलवार को अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति और अंक 9 के साथ परस्पर विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 28 अप्रैल का दिन...
अंक 1- समय कंपनी के सीईओ या अधिकारियों के लिए परीक्षा वाला सिद्ध हो सकता है। सिविल इंजीनियर्स के लिए करियर के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। विचारों में दृढ़ता रह सकती है।
क्या करें- शनिदेव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 2- मंत्रियों के सहायकों के लिए अच्छा समय है। केबल ऑपरेटर्स के लिए भागादौड़ी वाला दिन रह सकता है। पर्याप्त आराम करें।
क्या करें- इष्टदेव को हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 3- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एंकर्स और एफएम चैनल्स के आरजे को प्रशंसा प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र से सुखद समाचार मिल सकता है। अपनी बात पर डटे रहें।
क्या करें- शिवलिंग के चंदन का लेप करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 4- रेस्टोरेंट और ढाबे वालों के लिए समय परीक्षा वाला रह सकता है। किसानों को उपज का अच्छा दाम मिलने का सुख मिल सकता है। पैतृक परिवार में अच्छा तालमेल रह सकता है।
क्या करें- चींटियों को भोजन डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 5- दवा कंपनियों के लिए दिन अच्छा सिद्ध हो सकता है। मॉडलिंग से जुड़े लोगों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। दांत का दर्द परेशान कर सकत है।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 6- राजस्व अधिकारियों के लिए समय चुनौतीभरा है। फैशन आयटम्स के कारोबारियों को संभलकर रहना होगा। भारी भोजन से बचें।
क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 7- सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए अपने जॉब के बारे में पुनर्विचार करने का समय है। बकाया काम निपटाने की खुशी मिल सकती है। गले का खास ध्यान रखें।
क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 8- जॉब बदलने का सोच रहे हैं तो अभी रुकें और सही समय की प्रतीक्षा करें। अधिकारी वर्ग को पदोन्नति के मामले में निराशा हो सकती है। गुद्दी का दर्द परेशान कर सकता है।
क्या करें- आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 9- भवन निर्माण सामग्री के कारोबारियों के लिए लाभ की स्थिति बन सकती है। खनन इंजीनियरों के लिए करियर में लाभ हो सकता है। पुरानी चोट उभर सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान् के गुड़ का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aFqGhO
No comments