Breaking News

सोमवार को प्रापर्टी बेचने की योजना बन सकती है, मानसिक तनाव से बचना होगा

सोमवार, 27 अप्रैल का मूलांक 9, भाग्यांक 8, दिन अंक 2, 7, मासांक 4 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 2, 7 की अंक 4 के साथ प्रबल मित्र युति है। अंक 6 की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति, अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 9 के साथ परस्पर विरोधी युति बन रही है। अंक 8 अंक की अंक 2, 7 के साथ मित्र युति, अंक 4 के साथ परस्पर विरोधी युति और अंक 9 के साथ मित्र युति और अंक 9 की अंक 2, 7 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 27 अप्रैल का दिन...

अंक 1- बिल्डर्स के लिए तुलनात्मक रूप से अधिक अनुकूलता रह सकती है। प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं तो योजना बना सकते हैं। पुरानी चोट फिर उभर सकती है।

क्या करें- गणेश भगवान को देसी घी का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 2- स्टेशनरी विक्रेताओं के लिए राहत की बात सामने आ सकती है। महिला ठेकेदारों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। मानसिक तनाव से बचें।

क्या करें- चीनी दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 3- साहित्यकारों के लिए नवीन लेखन या इसकी प्रस्तुति का अवसर आ सकता है। अपनी बात लोगों को समझाने में आसानी रहेगी। खानपान संबंधी ध्यान रखें।

क्या करें- बछड़े को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- पुलिस अधिकारियों और प्रशासन में मजिस्ट्रेट शक्ति वाले अधिकारियों के लिए परीक्षा की घड़ी है। विवाद से बचें। कूल्हे का दर्द रह सकता है।

क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 5- विदेश से संबंधित कार्य में लाभ हो सकता है। भावी यात्रा की योजना बनाने के लिए अभी रुकें। अपने अस्त-व्यस्त होने पर काबू करें।

क्या करें- हनुमानजी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 6- ज्वैलर्स के लिए अच्छा समय है। ऑनलाइन खानपान का कारोबार करने वालों के लिए अनुकूलता रह सकती है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- संतान को भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 7- क्लर्क श्रेणी के कर्मचारियों के लिए कार्यालय संबंधी प्रतिकूलता या असहजता रह सकती है। सब्जी के खुदरा विक्रेताओं के लिए समय अच्छा रह सकता है। अपने आसपास का माहौल खुशनुमा बनाए रखें।

क्या करें- रुद्राष्टक का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 8- नकारात्मक पितृ अंक वाले राजनेताओं को विवाद से हानि हो सकती है। बड़े भाई के साथ संबंध पर विशेष ध्यान दें। आत्मबल प्रभावित हो सकता है।

क्या करें- बटुक भैरव के नामों का जप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 9- ट्रांसपोर्टरों के लिए राहत का मार्ग खुल सकता है। पार्टी बदलने के इच्छुक राजनेता इसकी योजना बना सकते हैं। मनोबल बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।

क्या करें- शनि मंत्र का जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Monday, 27 april ank rashifal, somwar ka rashifal, daily rashifal, aaj ka ank rashifal, numerology, ank jyotish


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KCqK7n

No comments