जन्म तारीख के आधार पर आपके लिए कैसा रहेगा 10 मई तक का समय, धन लाभ मिलेगा या नहीं
अंक ज्योतिष के अनुसार ये सप्ताह व्यापारियों के लिए खास रहने वाला है। कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी 4 मई से 10 मई तक का समय कैसा रह सकता है...
जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है
इस अंक के व्यापारियों के लिए सप्ताह खास रहेगा। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय परीक्षा वाला रह सकता है। कड़ी मेहनत करनी होगी। धैर्य से काम लें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है
इस सप्ताह भोजन संबंधी सुख मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ के सौदे होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है
जमीन से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में लाभ के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से बिगड़े काम भी बन जाएंगे।
जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है
मित्रों की ओर से या रिश्तेदारों से चिंता बढ़ाने वाला समाचार मिल सकता है। धैर्य से काम लें। क्रोध से बचें, वरना कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार की मदद से काम सुधर सकते हैं।
जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है
इस सप्ताह क्रोध पर काबू रखें। किसी करीबी व्यक्ति की बातें आपको दुखी कर सकती हैं। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। चिंता बनी रहेगी। धैर्य से काम लेना होगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है
पुराने विवादों से मुक्ति मिल सकती है। रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ बढ़ सकता है। अनजाना भय सता सकता है, लेकिन मन शांत रखें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है
ये समय आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आया है। चोट लगने का भय है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों के आदेश का पालन करना होगा।
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है
पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। सफलता मिलने की संभावनाएं कम हैं, ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। परिवार में शांति से रहें।
जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है
व्यापार बढ़ाने के लिए की गई मेहनत सफल हो सकती है। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। घर-परिवार में सुखद में वातावरण रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KRryWc
No comments