Breaking News

सुनील दत्त की 15वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए संजय, वीडियो शेयर कर लिखा- आपको हर दिन याद करता हूं

सुनील दत्त को गुजरे 15 साल हो गए हैं, लेकिन उनके बेटे संजय दत्त अपने पिता को याद कर आज भी भावुक हो जाते हैं। 25 मई को सुनील दत्त की 15वीं पुण्यतिथि है। संजय ने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। जिसमें संजय अपने पिता के साथ कई तस्वीरों में नजर आ रहे हैं।

खास तस्वीरों से बनाया वीडियो

संजय ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया है। संजय ने पिता के साथ अपने बचपन से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक के बीच की कई तस्वीरें साझा की हैं।साथ ही उन्होंने लिखा-जब तक आप मेरे साथ थे, मुझे पता था कि मुझे किसी भी चीज़ के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। मिस यू डैड।

संजू में दिखा था बाप-बेटे का प्यार

सुनील दत्त का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ था। निधन से महज 12 दिन बाद ही 6 जून को उनका 76वां जन्मदिन था। सुनील दत्त संजय को बहुत चाहते थे। यह बात संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू में भी दिखाई गई है। 2918 में रिलीज हुई राजकुमार हीरानी की फिल्म संजू में सुनील दत्त का किरदार परेश रावल ने निभाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो संजय दत्त के इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ztbJmn

No comments