Breaking News

कोरोना के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2022 तक टल सकता है, अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल की संभावना बढ़ी

इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप कोरोनावायरस के कारण 2022 तक के लिए टाला जा सकता है। यह टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। यह फैसला कल होने वाली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बोर्ड टेले-कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग में लिया जा सकता है।

अक्टूबर-नवंबर की इस खाली विंडो में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) होने की पूरी संभावना है। आईपीएल 29 मार्च से होना था, जिसे कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया।

‘आईसीसी और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट नहीं कराना चाहेंगे’
आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘गुरुवार को बोर्ड मीटिंग में टी-20 वर्ल्ड कप को टालने का फैसला लिया जा सकता है। इसकी पूरी संभावना है। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा होगी या नहीं, यह नहीं कह सकते। वैसे बहुत कम उम्मीद है कि महामारी जैसी परिस्थिति में टूर्नामेंट हो भी पाएगा। मुझे नहीं लगता कि आईसीसी या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट को करना चाहेगा।’’

कोरोना के बीच 15 टीमों का टूर्नामेंट करना बेहद मुश्किल: ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) प्रमुख केविन रॉबर्ट्स ने कहा था कि 15 टीमों को कोरोना के बीच ऑस्ट्रेलिया लाना और टूर्नामेंट कराना बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने कहा था, ‘‘अभी इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। लेकिन हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। आप नहीं जानते कि भविष्य में क्या संभव हो सकता है और क्या नहीं। टूर्नामेंट को लेकर पूरी तरह से आईसीसी को ही फैसला लेना है।’’

अब 37 दिन का हो सकता है आईपीएल शेड्यूल
इस बार आईपीएल 50 दिन की बजाए 44 दिन का होना था। सभी 8 टीमों को 9 शहरों में 14-14 मैच खेलने हैं। इनके अलावा 2 सेमीफाइनल, 1 नॉकआउट और 24 मई को वानखेड़े में फाइनल होना था, लेकिन बीसीसीआई अब इसका फॉर्मेट और छोटा करके 2009 की तरह 37 दिन का कर सकती है। 2009 में लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। यह पांच सप्ताह और दो दिन के अंदर खत्म हो गया था।

आईपीएल के लिए अक्टूबर-नवंबर सही विंडो
भारत का व्यस्त शेड्यूल भी आईपीएल के लिए बड़ी बाधा रहा है। इस साल सिर्फ अक्टूबर-नवंबर की विंडो ही शेड्यूल के हिसाब से आईपीएल के लिए सबसे बेहतर है। क्योंकि इस दौरान टी-20 वर्ल्ड कप के अलावा कोई सीरीज नहीं है। टूर्नामेंट से पहले अक्टूबर में भारत को ऑस्ट्रेलिया में 3 टी-20 ही खेलना है। वर्ल्ड कप के बाद नवंबर-दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में ही 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज होना है।

भारत का व्यस्त शेड्यूल
टीम इंडिया को जून-जुलाई में श्रीलंका से उसी के घर में 3 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेलनी है। इसके बाद अगस्त में जिम्बाब्वे दौरे पर 3 वनडे खेलने हैं। सितंबर में पाकिस्तान की मेजबानी में दुबई में एशिया कप होना है। सितंबर-अक्टूबर में इंग्लैंड भारत दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेलेगी। ऐसे में यदि बीसीसीआई आईपीएल के लिए एक तरफा फैसला लेकर इन सीरीज को रद्द करता है, तो आईसीसी उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अक्टूबर-नवंबर की इस खाली विंडो में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) होने की पूरी संभावना है। आईपीएल 29 मार्च से होना था, जिसे कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3daFgQw

No comments