हर महीने सिर्फ 210 रुपए देकर पा सकते हैं 5 हजार रुपए महीना पेंशन, घर बैठे ऑनलाइन खोल सकते हैं इसमें खाता
अगर आपने अब तक कोई पेंशन प्लान नहीं लिया है और आप ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें आपको कम देकर पेंशन पाने के गकदार बन जाएं तो केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना आपके लिए सही रहेगी। 60 साल का होने पर हर महीने 1000 से लेकर 5000 रुपए की पेंशन मिलती है। इसमें 18 साल से 40 साल तक का व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है।
18 से 40 साल का कोई भी शख्स खोल सकता है अकाउंट
- 18 से 40 साल का कोई भी शख्स अटल पेंशन योजना अकाउंट ओपन करवा सकता है।
- स्कीम में इनरोल होने के लिए सेविंग बैंक अकाउंट, आधार और एक्टिव मोबाइल नंबर का होना जरूरी है।
- यदि 40 साल की उम्र में कोई शख्स इस स्कीम को लेता है तो 60 के बाद पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल निवेश करना ही होगा।
- इन्वेस्टर्स मंथली, क्वाटरली या सेमी-एनुअल यानी छ माह की अवधि में निवेश कर सकते हैं।
- कॉन्ट्रीब्यूशन ऑटो-डेबिट हो जाएगा। यानी आपके अकाउंट से तय राशि अपने आप कट जाएगी और आपके पेंशन खाते में जमा हो जाएगी।
- अमाउंट कितना कटेगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन चाहते हैं।
- इसमें आप सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स बेनीफिट क्लेम कर सकेंगे।
42 से 210 रुपए प्रतिमाह का कर सकते कॉन्ट्रीब्यूशन
- 1 हजार रुपए से 5 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी लेने के लिए सब्सक्राइबर को 42 रुपए से लेकर 210 रुपए प्रतिमाह तक भुगतान करना होगा। यह 18 साल की उम्र में स्कीम लेने पर होगा।
- वहीं यदि कोई सब्सक्राइबर 40 साल की उम्र में स्कीम लेता है तो उसे 291 रुपए से लेकर 1454 रुपए प्रतिमाह तक का मंथली कॉन्ट्रीब्यूशन करना होगा।
- सब्सक्राइबर जितना ज्यादा कॉन्ट्रीब्यूशन करेगा, उसे रिटायरमेंट के बाद उतनी ही ज्यादा पेंशन मिलेगी। हालांकि यह 5 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होगी। इसलिए कॉन्ट्रीब्यूशन भी इसी हिसाब से होगा।
कैसे खोलें खाता
- किसी भी बैंक में जाकर अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।
- अटल पेंशन योजना का फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस फॉर्म को भरकर आपको बैंक ब्रांच में जमा करना होगा। इसके साथ में अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी।
- एप्लीकेशन अप्रूवड होने के बाद आपके पास कंफर्मेशन का मैसेज आएगा।
एसबीआई में ऑनलाइन भी खोल सकते हैं खाता
- अगर आपका खाता एसबीआई बैंक में है तो आप नेट बैंकिंग से इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।
- आवेदन के लिए पहले आपको एसबीआई में लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद e-Services लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जो नया विंडो खुलेगा, उस पर एक लिंक सोशल सिक्युरिटी स्कीम के नाम से होगा. वहां आपको क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको 3 विकल्प दिखेंगे, PMJJBY/PMSBY/APY. यहां आपको APY यानी अटल पेंशन योजना पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अपनी पूरी डिटेल भरनी होगी. जिसमें सही अकाउंट नंबर, नाम, उम्र और पता आदि की जानकारी देनी होगी.
- पेंशन के विकल्पों में आप कौन सा चुन रहे हैं, मसलन 5000 रुपये मंथली।
- उसके बाद आपकी उम्र के आधार पर आपका मंथली कंट्रीब्यूशन तय हो जाएगा।
- इस स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारीके लिए यहां क्लिक करें
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KZogQF
No comments