Breaking News

ओसाका दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट बनीं, पिछले साल 284 करोड़ रु. कमाए; सेरेना को पीछे छोड़ा

जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट बन गई हैं। उन्होंने पिछले साल 37.4 मिलियन डॉलर (करीब 284 करोड़ रुपए) की कमाई की थी। फोर्ब्स मैगजीन ने शुक्रवार को यह लिस्ट जारी की। ओसाका ने 4 साल से इस लिस्ट की टॉपर अमेरिका की सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ दिया है।

सेरेना ने इस बार ओसाका से करीब 11 करोड़ रुपए कम कमाए हैं। हालांकि, दोनों ने कमाई के मामले में रूस की मारिया शारापोवा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। शारापोवा ने 2015 में सबसे ज्यादा 29.7 मिलियन डॉलर (करीब 226 करोड़ रुपए) की कमाई की थी।

ओलिंपिक में जापान का प्रतिनिधित्व करेंगी ओसाका
ओसाका ने लगातार दो ग्रैंड स्लैम जीते हैं। उन्होंने 2018 में यूएस ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। वहीं, सेरेना ने 23 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं। ओसाका अगले साल टोक्यो ओलिंपिक में जापान का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ओवरऑल लिस्ट में 29वें नंबर हैं ओसाका
ओसाका के पिता हैती के निवासी थे। जबकि उनकी मां जापान की रहने वाली थीं। ओसाका दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई वाले सभी एथलीट्स की लिस्ट में 29वें नंबर पर हैं। वहीं सेरेना इस सूची में 33वें नंबर पर हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका अगले साल टोक्यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने अब तक दो ग्रैंड स्लैम जीते हैं। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3egd0Mj

No comments