एयरटेल ने लॉन्च किए 3 नए प्लान, 99 से 199 रु. तक वाले इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
एयरटेल ने 200 रुपए कीमत के अंदर के 3 नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में 28 दिनों से भी कम वैलिडिटी ग्राहकों को मिलेगी। ये प्लान्स एयरटेल की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। इन प्लान्स की कीमत 99 से शुरू होकर 199 रुपए तक है।इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ होलो ट्यून्स, Wynk Music और Airtel XStream सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स भी मिलेंगे।
99 रुपए का प्लान
99 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैलि़डिटी 18 दिनों की है। इसमें आपको 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। ये प्लान बिहार, झारखंड, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट और पश्चिम बंगाल सर्किल में उपलब्ध है।
129 रुपए का प्लान
129 रुपए वाला प्लान 24 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। ये प्लान असम, बिहार और झारखंड, हरियाणा, केरल, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सर्किल में उपलब्ध है।
199 रुपए का प्लान
199 रुपए वाले प्लान के बारे में बात करें तो इसकी वैलिडिटी 24 दिनों की है। इसमें रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलेंगे। ये प्लान असम, बिहार और झारखंड, हरियाणा, केरल, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सर्किल में उपलब्ध है।
179 रुपए वाला प्लान पहले से है उपलब्ध
इस प्लान में बीमा भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से 2 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस मिल रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस मिलेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YQrXk6
No comments