एयरटेल ने लॉन्च किया 365 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना मिलेगा 2GB डाटा
नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस एक साल की वैलिडिटी वाले प्लान कीकीमत 2,498 रुपए रखी गई है। इससे पहले 365 दिनों के लिए एयरटेल के और 2 प्लान भी हैं, जिसकी कीमत 1,498 और 2,398 रुपए हैं। ऐसे में अब कंपनी के पास 365 दिन वाले 3 प्रीपेड प्लान हो गए हैं। इन सभी प्लान्स में एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम और विंक म्यूजिक कीमेंबरशिप भी मिलती है।
2,498 रुपए वाला प्लान
365 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 2जीबी डाटा मिलता है। इस तरह ग्राहकों को कुल 730जीबी डाटा मिल जाता है। इसके अलावा ग्राहकों को हर रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसमें जी प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है।2,398 रुपए का प्लान
इस प्लान में 365 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 1.5जीबी डाटा रोजाना मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को हर रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसमें जी प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है। इसमें जी प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है।
1,498 रुपए का प्लान
365 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 24जीबी डाटटा (सालभर के लिए) मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को हर रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसमें जी प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X1ZqW5
No comments