Breaking News

माधुरी दीक्षित का पहला गाना कैंडिल रिलीज, कैंडिल ऑफ होप मूवमेंट का सपोर्ट कर रहीं एक्ट्रेस

एक्टिंग और डांस के बाद माधुरी दीक्षित का सिंगिंग टैलेंट भी अब ऑफिशियली सामने आ गया है। कोरोना वॉरियर्स के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए माधुरी नेसिंगिंग डेब्यू सॉन्ग कैंडिल 23 मई को इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर रिलीज किया। इस गाने को कैंडिल ऑफ होप मूवमेंट के तहत रिलीज किया गया है।

रिलीज के बाद बोलीं - नर्वस हूं

माधुरी ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा -खुश हूं, एक्साइटेड हूं और थोड़ी नर्वस भी हूं।यह मेरा पहला गानाहै,उम्मीद करती हूं, जितना इस गाने को हमें बनाते हुए मजा आया था, उतना ही इसे सुनकर आपको भी आएगा। वीडियो के आखिर में इस मूवमेंट का सपोर्ट करने और कोरोना वॉरियर्स की रिस्पेक्ट करने की अपील भी की गई है।

माधुरी का यह सॉन्ग फैन्स के साथ बॉलीवुड स्टार्सको भीखूब पसंद आ रहा है। कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खानने कमेंट करते हुए माधुरी सेपूछा- तुमने अब तक इसे छिपाकर क्यों रखा था। वहीं सिंगर राजा कुमारी ने लिखा- मैं दुनिया के लिए बेहर खुश हूं क्योंकि अब फाइनली उसे आपकी आवाज सुनने को मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Madhuri Dixit debut song Candle Released dedicated to corona warriors


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zpN5TO

No comments