व्हाट्सऐप पेमेंट सर्विस पर मंडरा रहे संकट के बादल, लॉन्चिंग से पहले ही इसके खिलाफ आई शिकायत
फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप पर अपनी मैसेजिंग ऐप के जरिए भुगतान सेवाओं की पेशकश करके अपने प्रमुख स्थान का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) इस मामले की जांच कर रहा है। यह मामला मार्च के मध्य में दर्ज एक शिकायत पर आधारित है।
क्या है शिकायत?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही शुरू होने वाली व्हाट्सऐप की पेमेंट सर्विस को लेकर उस पर आरोप है कि वह अपने डिजिटल क्षेत्र में फैले वर्चस्व का गलत तरह से उपयोग करना चाहता है। ताकि वह डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में अपने पैर जमा सके। रिपोर्ट के अनुसार, मामले में शिकायतकर्ता एक वकील है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं बताई गई है।
मामले की समीक्षा कर रहे अधिकारी
CCI आरोपों की व्यापक जांच करने के लिए अपनी जांच शाखा का आदेश दे सकता है, या अगर इसमें कोई योग्यता नहीं मिलती है तो मामले को बाहर कर सकता है। यह मामला फिलहाल प्रारंभिक चरण में है। CCI के वरिष्ठ सदस्य इसकी समीक्षा कर रहे हैं।
परेशानी में पड़ सकती हैं पेमेंट सर्विस
अगर आयोग व्हाट्सऐप को गलत पाता है तो व्हाट्सऐप पेमेंट सर्विस को लेकर परेशानी में पड़ सकता है। पेमेंट सर्विस को लेकर कंपनी ने सभी तैयारियां कर ली हैं। भारत में व्हाट्सऐप के करीब 40 करोड़ यूजर हैं जो दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा हैं।
2018 में शुरू हुई टेस्टिंग
फेसबुक इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप मई के अंत तक भारत में अपने व्हाट्सएप पे सर्विस को लॉन्च कर सकता है। पेमेंट सर्विस के लिए तीन निजी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के साथ हाथ मिलाया है। 2018 में व्हाट्सऐप ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर अपने व्हाट्सऐप पे फीचर की टेस्टिंग को शुरू किया था।
चरणबद्ध तरीके में लॉन्च होगी पेमेंट सर्विस
कंपनी के अनुसार व्हाट्सऐप की पेमेंट सर्विस यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर आधारित डिजिटल भुगतान की पेशकश करेगा, लेकिन इसे चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार वर्तमान में भारत में 10 करोड़ से ज्यादा यूपीआई ग्राहक हैं।
2019 में UPI से हुए 10.8 अरब ट्रांजेक्शन
2019 में UPI से 10.8 अरब ट्रांजेक्शन के जरिए 2019 में 18,36,000 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया गया है, जो साल 2018 के मुकाबले 214 फीसदी ज्यादा है। साल 2019 में 9 बैंक UPI इकोसिस्टम से जुड़े हैं। इसके साथ ही दिसंबर 2019 के अंत तक UPI सेवा प्रदान करने वाले बैंकों की संख्या बढ़कर 143 पहुंच गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WyXK7n
No comments