Breaking News

विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रह सकता है रविवार, दूसरों को अपनी बात समझा पाएंगे

रविवार, 3 मई का मूलांक 3, भाग्यांक 3, दिन अंक 1, 4, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार रविवार को अंक 3 की अंक 5, 6 के साथ विरोधी युति बन रही है। अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। अंक 5 की अंक 1, 4 के साथ मित्र युति है और अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 3 मई का दिन...

अंक 1- विद्यार्थियों को परीक्षा में अनुकूलता रह सकती है। साक्षात्कार का मामला पक्ष में रह सकता है। दूसरों को अपनी बात समझाने में सरलता रह सकती है।

क्या करें- पितर देवता को हलवे का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- बागवानी का काम लाभ दे सकता है। मीडिया में कंटेंट लेखकों को अच्छा अवसर मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रह सकता है।

क्या करें- शनि देव को काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 3- बहुत महत्त्वपूर्ण कार्य से संबंधित विशेष समाचार मिल सकता है। निकट मित्र का अच्छा सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सुस्ती घेरे रह सकती है।

क्या करें- रसदार मिठाई का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 4- लकड़ी के फर्नीचर कारोबारियों के लिए समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है। धान के व्यापारियों के लिए लाभकारी स्थिति बन सकती है। किसी विशेष चिंता का हल मिल सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- विदेश सेवा के अधिकारियों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। यात्रा लाभकारी रह सकती है। पाचन संबंधी समस्या रह सकती है।

क्या करें- गाय को हरा चारा डालें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 6- बैंकिंग से लोगों के लिए धीरज का समय है। बनी-बनाई योजना में संशोधन करना पड़ सकता है। धीरज न खोएं।

क्या करें- जल में शकर मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 7- कॉल सेंटर पर काम करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। कार्यालय सहायकों के लिए अच्छा समय है। अपनी मानसिक स्थिति संभालें।

क्या करें- शिवलिंग पर दूध मिला जल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 8- संचार क्षेत्र से जुड़े इंजीनियर्स के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। चौकस नजरों से अवसर की अनुकूलता को भुनाने के लिए तत्पर रहें। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है।

क्या करें- सुंदरकांड का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 9- पब्लिसिटी फर्मों के लिए समय तुलनात्मक रूप से अच्छा रह सकता है। विज्ञापन एजेंसियों को लाभ हो सकता है। कार्य की अधिकता से क्षमता प्रभावित हो सकती है।

क्या करें- संतान को विशेष भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 may, sunday ank rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, ravivar ka rashifal, numerology, ank jyotish


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2StxAAt

No comments