Breaking News

बुधवार को नवीन कार्य से संबंधित योजना बन सकती है, मन प्रसन्न रह सकता है

बुधवार, 20 मई का मूलांक 2, भाग्यांक 2, दिन अंक 5, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 2 के साथ अंक 5 की प्रबल मित्र युति और अंक 6 की मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 20 मई का दिन...

अंक 1- बेरोजगार नर्सिंगकर्मियों के लिए राहत वाला मामला रह सकता है। नवीन कार्य संबंधी यात्रा की योजना बन सकती है। मन प्रसन्न रह सकता है।

क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 2- अविवाहितों के लिए विवाह संबंधी अनुकूल गतिविधि हो सकती है। नया परिचय बन सकता है, जो कि आगे चल कर घनिष्ठता में बदल सकता है। वैचारिक दृढ़ता रह सकती है।

क्या करें- गायों को गुड़ और रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 3- किसी वरिष्ठ या विशिष्ट जन का मार्गदर्शन कर सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। गले का ध्यान रखें।

क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 4- खानपान सामग्री का कारोबार लाभ दे सकता है। ढाबे और रेस्टोरेंट वालों के लिए दिन अच्छा जा सकता है। पेट संबंधी स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।

क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 5- रेडीमेड गारमेंट्स के खुदरा व्यापारियों के लिए उल्लेखनीय पक्षकारी बात रह सकती है। काम को विस्तार देना चाहते हैं तो अनुकूल समय है। भागादौड़ी की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- नारायण कवच का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 6- कन्फेक्शनरी व बेकरी आयटम्स के व्यापारियों के लिए समय अच्छा रह सकता है। पारिवारिक वातावरण को तनाव से बचाएं। भावनात्मक दबाव से बचें।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- प्लास्टिक के घरेलू उपयोग के सामान के विक्रेताओं के लिए लाभ वाला मामला रह सकता है। गृहिणियों को खरीददारी में अतिरिक्त सावधानी बरतनी है। अपनों से जुडी चिंताएं घेर सकती हैं।

क्या करें- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 8- इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम्स के खुदरा विक्रेताओं के लिए समय सतर्कता का है। अंतरंग संबंध में तालमेल बिगड़ सकता है। अधिक तनाव न पालें।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ और दूर्वा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 9- महिला राजनेताओं के लिए संभलकर काम करने का समय है। पितृ अंकों की विपरीतता वाले राजनेताओं को झटका लग सकता है। प्रतिष्ठा को प्रभावित होने से बचाएं।

क्या करें- शिव-परिवार को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
wednesday ank rashifal, budhwar, 20 may ank rashifal, numerology, ank jyotish, daily rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36gjd8j

No comments