मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों के लिए अनुकूल रह सकता है बुधवार
बुधवार, 27 मई का मूलांक 9, भाग्यांक 9, दिन अंक 5, मासांक 5 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 9 और अंक 5 में परस्पर प्रबल विरोधी युति बनी हुई है। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवरा, 27 मई का दिन...
अंक 1- विदेश में काम करने वाले सर्जन्स के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वालों के लिए लाभ का मामला रह सकता है। दांत संबंधी कष्ट रह सकता है।
क्या करें- अपने कुलदेवता को पारंपरिक भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 2- महिला ट्रेफिक पुलिस अधिकारियों के लिए करियर संबंधी प्रशंसा का समय रह सकता है। ऑफिस के विशेष अटके काम बन सकते हैं। निकट की रिश्तेदारी में किसी खास आयोजन में भागीदारी कर सकते हैं।
क्या करें- जल में चावल दाल कर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 3- किसी संस्था विशेष से काम बन सकता है। साहित्यकारों के लिए उपयुक्त समय है। थकावट की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- हलवे का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 4- पैतृक रूप में राजनीति करने वालों के लिए विशेष लाभ की स्थिति रह सकती है। पारिवारिक संपदा संबंधी विवाद में विजय मिल सकती है। मेडिकल ऑपरेशन करवा रखा है तो उसकी देखभाल में किसी भी प्रकार ली लापरवाही न बरतें।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं और दूर्वा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 5- मार्बल और ग्रेनाइट खनन कारोबारियों के लिए कुछ राहत वाला मामला रह सकता है। दवा के थोक कारोबारियों को लाभ हो सकता है। रीढ़ की हड्डी से संबंधित समस्या रह सकती है।
क्या करें- गायों को हरा चारा डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 6- फैशन डिजाइनरों के लिए करियर में उछाल का समय रह सकता है। शुगर फैक्ट्री वालों के लिए कारोबार लाभ दे सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।
क्या करें- संतान को भेंट दें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 7- सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए करियर संबंधी अनुकूलता रह सकती है। आर्किटेक्टों के लिए नया अवसर आ सकता है। पैरों की नसों में खिंचाव रह सकता है।
क्या करें- हनुमत् स्तवन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 8- भवन किराये पर लेना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। यात्रा करना चाहें तो कर सकते हैं, लेकिन सावधान रहें। अपना संकल्प कमजोर न पड़ने दें।
क्या करें- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 9- व्यावसायिक परिवहन सेवा वालों के लिए समय कृपालु रह सकता है। पुलिस अधिकारियों के लिए अधिक भागादौड़ी वाला मामला रह सकता है। सिर भारी रह सकता है।
क्या करें- शनि देव को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZxAzfI
No comments