Breaking News

सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के समय शनिवार रहेगा अनुकूल, स्वास्थ्य पर ध्यान दें

शनिवार, 9 मई का मूलांक 9, भाग्यांक 9, दिन अंक 8, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 9 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। अंक 6 के साथ परस्पर विरोधी युति, अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति और अंक 9 के साथ मित्र युति बन रही है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 9 मई का दिन...

अंक 1- खनन इंजीनियरों के लिए समय कृपालु सिद्ध हो सकता है। सरकारों में मंत्री या समकक्ष पदों पर बैठे लोगों के लिए तुलनात्मक रूप से अधिक अनुकूलता रह सकती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्राणायाम पर बल दें।

क्या करें- गुरु को विशेष भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- अपने अधीनस्थ कार्मिकों में या उनके दायित्वों में परिवर्तन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। व्यापार के लिए नई मशीनरी खरीदने की योजना पर काम कर सकते हैं। मन अशांत रह सकता है।

क्या करें- किसी सुहागिन महिला को सफेद रसदार मिठाई भेंट दें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 3- समय इतना अधिक पक्षकारी है कि हर दांव सही पड़ सकता है। बड़े काम को पहले हाथ में लें। बोलते समय शब्दों की गति धीमी रखें।

क्या करें- गाय को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- सरकारी ठेकेदारों को लिए अच्छा अवसर आ सकता है। सस्ते आवास बनाने वाले भवन-निर्माताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- कपड़ा मिल वालों को सावधानी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। घर या परिवार से दूर हैं और वापसी करना चाहते हैं तो आज न करें। सिर दर्द परेशान कर सकता है।

क्या करें- शिव-परिवार को वस्त्र चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 6- बीमाकर्मियों को अपने निर्धारित लक्ष्य पाने के मामले में तगड़ी बाधा आ सकती है। तेल-तिलहन के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं। भारी भोजन से बचें।

क्या करें- जल में शकर डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 7- जिन गर्भवती महिलाओं का प्रसवकाल निकट है, उन्हें अधिक सावधानी बरतनी है। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वालों को झटका लग सकता है। शारीरिक दुर्बलता रह सकती है।

क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- मोटर मैकेनिकों के लिए परीक्षा का समय जारी है। टायर-ट्यूब के विक्रेताओं के लिए समय ठीक-ठाक रह सकता है। कमर दर्द को लेकर पर्याप्त रूप से सचेत रहें।

क्या करें- भैरव बाबा को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 9- निर्माणाधीन परियोजना वाले बिल्डरों के लिए समय कृपालु रह सकता है। भूमि-रूपान्तरण करवाने के लिए अभी उपयुक्त समय है। प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है।

क्या करें- शनि देव को लोहे के बर्तन में काले तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
shaniwar, 9 may ank rashifal, aaj ka rashifal, daily rashifal, saturday ank rashifal, numerology, ank jyotish


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bgJ68Q

No comments