Breaking News

शुक्रवार को किसी के सहयोग से परेशानियां हल हो सकती हैं, व्यर्थ चिंताओं से बचें

शुक्रवार, 8 मई का मूलांक 8, भाग्यांक 8, दिन अंक 6, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार को अंक 8 की अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी हुई है। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 8 मई का दिन...

अंक 1- वित्तीय क्षेत्र के अधिकारियों के लिए परीक्षा का समय है। शेयर बाजार झटका दे सकता है। शारीरिक शिथिलता की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- बटुक भैरव के नामों का जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- अपनी उलझन से निकलने के लिए किसी सुयोग्य व्यक्ति से संपर्क करें। साझेदारी के व्यवसाय में झटका लग सकता है। व्यर्थ की चिंताओं से बचें।

क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 3- किसी विशेष कार्य का संपादन कर सकते हैं। दिमागी उलझनों से छुटकारा मिल सकता है। खानपान का पर्याप्त ध्यान रखें।

क्या करें- बछड़े को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 4- कार्यभार संबंधी टार्गेट पूरे करने में समस्या रह सकती है। निकट के लोगों से पर्याप्त सहयोग में कमी रह सकती है। नई चिंता घेर सकती है।

क्या करें- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 5- रेडीमेड गारमेंट्स के निर्यातकों को उल्लेखनीय ऑर्डर मिल सकता है। सर्जिकल आयटम्स के थोक कारोबारियों के लिए अच्छा समय है। हड्डी संबंधी दर्द दुखी कर सकता है।

क्या करें- जल में दूर्वा डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 6- ब्याज-बट्टे का धंधा करने वालों को परेशानी रह सकती है। किसी को दिया धन की वापसी में अटकाव परेशानी का कारण बन सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- शनि देव को काली तिल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 7- स्टेशनरी विक्रेताओं के लिए समय अच्छा रह सकता है। प्रिंटिंग प्रेस वालों के लिए उत्साहवर्द्धक मामला रह सकता है। अपनी एकाग्रता बनाए रखें।

क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 8- विदेश में या विदेश से संबंधित समस्या आ रही है तो इसका हल निकल सकता है। भावी विदेश यात्रा का निर्धारण कर सकते हैं। कमर दर्द रह सकता है।

क्या करें- गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 9- पुलिस अधिकारियों को कार्यभार के लिए अभी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। भू संपदा संबंधी सौदा करना चाहते हैं तो आगे पर टाल दें। गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें।

क्या करें- रसदार मिठाई दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Friday, 8 May ank rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, shukrawar ka rashifal, numerology, ank jyotish


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b8Hlup

No comments