Breaking News

'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख ने डायरेक्टर नीतेश तिवारी को बर्थडे विश किया, लिखा- खुश हूं कि आपके साथ शुरुआत की

फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का रोल करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने फिल्म के डायरेक्टर नीतेश तिवारी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्हें विश करने के लिए सोशल मीडिया पर लिखी एक पोस्ट में फातिमा ने उन्हें खूब सारा प्यार दिया।

अपनी पोस्ट में फातिमा ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं डायरेक्टर साहब। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि हमने आपके साथ अपनी यात्रा शुरू की। मैं आपके साथ सेट पर और सेट के बाहर बिताए सभी पलों को कभी नहीं भूलूंगी। वो सारी मस्ती जो हमने की है। प्रत्येक और सभी पार्टी और मीटिंग्स में 'बैकबेंचर्स' के नाते मौजूद रहने के लिए आपका धन्यवाद। खूब सारा प्यार।' फातिमा जल्द ही अनुराग बासु निर्देशित फिल्म 'लूडो' और डायरेक्टर अभिषेक शर्मा की फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में नजर आएंगी।


नीतेश ने सबकोकहा शुक्रिया

फातिमा की बधाई पोस्ट पर कमेंट करते हुए नीतेश तिवारी ने उन्हें धन्यवाद भी कहा। इसके अलावा उन्होंने अपने खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए भी सबको शुक्रिया कहते हुए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसे उनकी फिल्म 'छिछोरे' की डायरेक्शन टीम ने बनाया था। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आप सभी को धन्यवाद, आपकी शुभकामनाएं काफी मायने रखती हैं। छिछोरे की मेरी बेहतरीन डायरेक्शन टीम द्वारा बनाए गए एक वीडियो को शेयर कर रहा हूं। उन सबके कठोर परिश्रम और जो मजा हमने किया था उसका आनंद लीजिए।'


##

अनुराग बासु को भी विश किया था बर्थडे

इससे पहले 8 मई को डायरेक्टर अनुराग बासु के जन्मदिन पर भी फातिमा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। फातिमा ने उनके लिए लिखा था, 'हैपी बर्थडे दादा। दादा, आप इस दुनिया के सबसे प्यारे बंदे हो। आपके साथ काम करना एक विशेष और संतुष्टिदायक अनुभव रहा है। आप सचमुच बहुत खास और बड़े दिलवाले व्यक्ति हो। मैं हमेशा आपकी फैन गर्ल रहूंगी।'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'दंगल' के बाद फातिमा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में नजर आई थीं। वहीं नीतेश ने इसके बाद 'छिछोरे' का निर्देशन किया था। (फोटो/वीडियो फातिमा की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WWXJKw

No comments