Breaking News

सरकारी अधिकारियों के सतर्क रहने का दिन रहेगा बुधवार, लापरवाही से बचना होगा

बुधवार, 13 मई का मूलांक 4, भाग्यांक 4, दिन अंक 5, मासांक 5 और चलित अंक 6 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 4 की अंक 5 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 6 की अंक 4 के साथ विरोधी युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 13 मई का दिन...

अंक 1- सरकारी अधिकारियों को नौकरी के मोर्चे पर झटका लग सकता है। बड़े भाई के साथ संबंध पर अधिक ध्यान दें। ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो इस मामले में लापरवाही न बरतें।

क्या करें- भीष्म स्तुति का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 2- गायनो डॉक्टरों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। एक्यूप्रेशर पद्धति के चिकित्सकों के लिए लाभ वाला मामला रह सकता है। आंखों पर आवश्यकता से अधिक दबाव न डालें।

क्या करें- गणेश भगवान को दूर्वा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 3- संतान के करियर संबंधी मामले में किसी सुयोग्य व्यक्ति से मार्गदर्शन लें। लकड़ी के फर्नीचर के कारोबारियों के लिए कुछ रहत वाली बात रह सकती है। मानसिक तनाव दूर हो सकते हैं।

क्या करें- बछड़े को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैगनी

अंक 4- अनाज के कारोबारियों के लिए समय पक्षकारी सिद्ध हो सकता है। विदेश सेवा के कार्मिकों को अनुकूलता रह सकती है। मानसिक उच्चाटन से बचें।

क्या करें- खीर का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 5- बड़ा ऑपरेशन तय करवाना है तो करवा सकते हैं। कार्डियो संबंधी समस्या के मामले में राहत मिल सकती है। पेट से संबंधित समस्या रह सकती है।

क्या करें- शिवलिंग पर आंकड़े के फूल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 6- कैशियर का दायित्व संभाल रहे लोगों के लिए अतिरिक्त सावधानी रखे जाने का समय है। कोई पुराना परिचित संपर्क कर सकता है। ब्लड शुगर के शिकार हैं तो इस ओर लापरवाही न बरतें।

क्या करें- जल में शक्कर मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 7- लोगों को बेवजह दुश्मन न बनाएं। दूसरों के काम में गलतियां निकालने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। चिंताएं बढ़ सकती हैं।

क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- सरकारी पक्ष से कष्ट हो सकता है। अधिकारी से न उलझें। अपने गुस्से पर काबू रखें।

क्या करें- बटुक भैरव के नामों का जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 9- न्यायिक अधिकारियों के लिए संभलकर रहने का समय है। वाद-विवाद हो सकता है। सिर दर्द रह सकता है।

क्या करें- शनिदेव को लोहे के बर्तन में तिल का तेल चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
numerology, wednesday, 13 may ank rashifal, daily rashifal, aaj ka rashifal, ank jyotish, budhwar ka rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YTv7TX

No comments