Breaking News

योग, मेडिटेशन, रिलेक्सेशन जैसे शब्दों की सर्चिंग बढ़ी, मेडिटेशन विथ श्रीश्री सबसे ज्यादा खोजा गया

कोरोना वायरस के कारण लगभग पूरी दुनिया पिछले तीन महीनों से लॉकडाउन से गुजर रही है। इस दौरान इंटरनेट और वर्चुअल वर्ल्ड ही लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा बना है। दुनिया में लॉकडाउन के 3 महीनों में लोगों की सर्चिंग हैबिट में जबरदस्त बदलाव देखा जा रहा है। गूगल ने हाल ही में ट्वीट किया है कि दुनिया में मेडिटेशन शब्द की सर्चिंग बढ़ी है। ऑस्ट्रेलिया आयरलैंड में लोग ध्यान की विधियां सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। "मेडिटेशन विथ श्रीश्री" का जिक्र भी गूगल ने अपने ट्वीट में किया है। इसे भी दुनियाभर में गूगल पर सर्च किया जा रहा है।

जब से लॉक डाउन शुरू हुआ है, तब से श्रीश्री रविशंकर बाहरी परिस्थितियों के अनिश्चित रहने के कारण,अपने भीतर शांति और आनंद खोजने में लोगों की मदद करने के लिए हर दिन 20 लाख लोगों को ध्यान करा रहे हैं। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे और शाम 7:30 बजे कराया जाता है। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफार्म पर श्रीश्री रोज किसी सेलिब्रिटी से मेडिटेशन और लाइफ मैनेजमेंट पर बात कर रहे हैं। इसके साथ ही वो इस महामारी के काल में सकारात्मक रहने, परेशानियों का सामना करने और अपने आप को मानसिक रूप से दृढ़ बनाने के बारे में बात कर रहे हैं। उनके वीडियो "मेडिटेशन विथ श्रीश्री" के नाम से खोजे जा रहे हैं।


ऑस्ट्रेलिया-आयरलैंड में सबसे ज्यादा सर्च हो रहा है मेडिटेशन

ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में मेडिटेशन शब्द की गूगल सर्चिंग सबसे ज्यादा बढ़ी है। लोग मानसिक शांति के उपाय खोज रहे हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे शब्द भी खोजे जा रहे हैं जो आम दिनों में न के बराबर सर्च होते थे। जैसे हाउ टू स्टे कनेक्टेड, हाउ टू कीप अवरसेल्फ हैप्पी जैसे शब्दों की भी सर्चिंग बढ़ गई है। गूगल ट्रेंड ने अपने एक ब्लॉग में भी इसका जिक्र किया है कि लॉकडाउन के दौरान दुनियाभर के लोगों की सर्चिंग हैबिट्स में भारी अंतर आया है। इन दो देशों के अलावा न्यूजीलैंड, यूके, नेपाल, स्विटजरलैंड, यूनाइटेड स्टेट्स, साउथ अफ्रीका और फ्रांस जैसे देश मेडिटेशन सर्च करने वाले टॉप टेन देशों में शामिल हैं। आश्चर्यजनक बात है कि अमेरिका और अफ्रीका जैसे देशों से पहले मेडिटेशन सर्च करने वालों में नेपाल पांचवे नंबर पर है।

  • 15 मार्च के बाद बढ़ा है मेडिटेशन की सर्चिंग का ट्रेंड

गूगल ट्रेंड्स की रिपोर्ट के मुताबिक मेडिटेशन शब्द की गूगल सर्चिंग 15 मार्च के बाद से अचानक बढ़ी है। 15 मार्च तक दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन हो चुका था। लोग मानसिक रूप से थोड़े परेशान थे। इस दौरान अचानक सर्चिंग में इजाफा हुआ है। मेडिटेशन के साथ ही इससे जुड़े कई शब्दों की सर्चिंग 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। इनमें योगा, मेडिटेशन म्यूजिक, हीलिंग, चक्र, एंजाइटी, ट्रांसेंडेटल मेडिटेशन, रिलेक्सेशन जैसे शब्दों की सर्चिंग बढ़ी है।

  • सद्गुरु की ध्यान विधि की भी सर्चिंग

ग्लोबली सर्चिंग में श्रीश्री रविशंकर के साथ ही सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ध्यान और योगा तकनीकों की भी सर्चिंग हो रही है। भारत के दोनों धर्मगुरुओं की विदेशों में भक्तों की भारी संख्या है। दोनों की गुरुओं की सर्चिंग में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

  • इन शब्दों की सर्चिंग बढ़ी है

रिलेक्सेशन, मेडिटेशन, रिलिजियस म्यूजिक, रिलिजन, मेडिटेशन म्यूजिक, योगा टेक्निक्स, योग, एंजाइटी, चक्र, हीलिंग, माइंडफुलनेस, विपस्यना, मंत्र, ध्यान, ब्रीदिंग, ब्रीदिंग टेक्निक्स, सद्गुरु जैसे सैंकड़ों शब्द ऐसे हैं जिनकी दुनियाभर में सर्चिंग बढ़ी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
lockdown 4.0 Searching for words like Yoga, Meditation, Relaxation increased, Meditation with Shree Shree was the most searched


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TtfjUG

No comments