घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए लॉफिंग बुद्धा रखने की परंपरा, मेन गेट के सामने रखें ये मूर्ति
फेंगशुई में घर की सकारात्मकता बढ़ाने और नकारात्मकता ऊर्जा से बचने की टिप्स बताई गई है। वातावरण सकारात्मक बनाने के लिए घर में लॉफिंग बुद्धा रखने की परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति ड्राइंग रूम में रखनी चाहिए। मूर्ति का मुंह मेन गेट के सामने रखें। ध्यान रखें ये मूर्ति किचन या बेसमेंट में न रखें।
गिफ्ट में मिली मूर्ति ज्यादा शुभ मानी जाती है। कोशिश करें कि लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति थोड़े ऊंचे स्थान पर रखें। समय-समय पर मूर्ति की साफ-सफाई करते रहना चाहिए।
> धन की पोटली लिए लॉफिंग बुद्धा ऑफिस में रखना चाहिए।
> अगर व्यापार ठीक नहीं चल रहा है तो दुकान में दोनों हाथ ऊपर किए हुए लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखनी चाहिए।
> लेटे हुए लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में सुख-समृद्धि की कामना से रखी जाती है।
> संतान के सुख की कामना से बच्चों के साथ बैठे हुए लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखें।
> अगर घर का वातावरण अशांत है तो ध्यान में बैठे हुए लॉफिंग बुद्धा रखने से सकारात्मक फल मिल सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZkaikO
No comments